
सेंट पॉल कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में बाल कैबिनेट शपथ ग्रहण कार्यक्रम उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर बच्चों ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत निर्वाचित होकर अपने-अपने पदों की शपथ ली और विद्यालय तथा समाज में जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण के रूप में जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे शामिल हुए। उन्होंने बच्चों को बधाई देते हुए कहा –
“बाल कैबिनेट विद्यालय में लोकतंत्र का जीवंत उदाहरण है। ऐसे आयोजनों से बच्चों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है। आज के नन्हें-नन्हें नेता ही कल के भारत का भविष्य तय करेंगे।”
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में बसंत चंद्रसेन विद्यालय के संचालक दिलीप भार्गव एवं सेंट पॉल कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल के ऊर्जावान प्राचार्य राम गुलाब राय भी उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि बाल कैबिनेट बच्चों में न सिर्फ नेतृत्व की भावना जगाता है बल्कि उन्हें समाज सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति जागरूक भी करता है।
कार्यक्रम में उप प्राचार्य अरविंद भारती, विक्रांत चंद्र सेन, मनु राज जांगड़े, धनपत कांत और संजीव सर समेत समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाएं भी मौजूद रहे। सभी ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
शपथ ग्रहण समारोह के दौरान विद्यालय का वातावरण तालियों की गड़गड़ाहट और उत्साहपूर्ण नारों से गूँज उठा। बच्चे गर्व और आत्मविश्वास के साथ मंच पर शपथ ले रहे थे, वहीं शिक्षक और अभिभावक उनकी हौसला अफजाई कर रहे थे।
अंत में सेंट पॉल कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल परिवार ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और बच्चों ने यह संकल्प लिया कि वे शिक्षा के साथ-साथ समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण में अपनी जिम्मेदारी निभाएँगे।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 27, 2026जांच रिपोर्ट में सामने आई ओखर गौधाम में पशुओं की मौत की स्थिति
UncategorizedAugust 27, 2026जिला मुंगेली के थाना पथरिया क्षेत्र के ग्राम सेंदरी मे
UncategorizedAugust 27, 2026जिला मुंगेली के थाना पथरिया क्षेत्र के ग्राम सेंदरी मे
UncategorizedAugust 26, 2026पुलिस अधीक्षक रजनीश सिंह के दिशानिर्देशों में
