♦️ शासकीय कन्या पॉलिटेक्निक कॉलेज कोनी बिलासपुर में लैंगिक उत्पीड़न निवारण POSH ACT 2013 के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया

♦️ छात्राओं को कार्य स्थल पर लैंगिक उत्पीड़न की स्थिति में उपलब्ध शिकायत निवारण तंत्र के बारे में बताया गया
♦️ छात्राओं को चेतना कार्यक्रम के दौरान POSH ACT 2013 के अंतर्गत कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई
♦️ इस कार्यक्रम का उद्देश्य सुरक्षित शैक्षणिक /कार्य स्थल वातावरण सुनिश्चित करना था
विवरण –
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे लैंगिक उत्पीड़न के अपराधों को कम करने एवं महिला एवं बालक बालिकाओं के ऊपर हो रहे अपराधों पर अंकुश लगाने जिले के सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया है जिसके परिपालन में अति.पुलिस अधीक्षक महोदय शहर, बिलासपुर श्री राजेंद्र जायसवाल एवं सी.एस.पी. (कोतवाली) श्री गगन कुमार (भा. पु. से.) द्वारा जिले में लैंगिक अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु सतत रूप से प्रयासरत हैं। लैंगिक अपराधों के संबंध में जानकारी हेतु थाना प्रभारी कोनी राहुल तिवारी के द्वारा शासकीय कन्या पॉलिटेक्निक कॉलेज कोनी में दिनांक 30 अगस्त 2025 को समय दोपहर 1 से 2:00 के बीच लैंगिक उत्पीड़न निवारण POSH ACT 2013 के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि श्रीमती पूजा कुमार,IPS पुलिस अधीक्षक ( वायरलैस) बिलासपुर के द्वारा सभी छात्राओं, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को लैंगिक उत्पीड़न निवारण संबंधी अधिनियम2013 (POSH Act 2013) की जानकारी दी गई।
आंतरिक परिवाद समिति की भूमिका एवं शिकायत निवारण प्रक्रिया तथा प्रश्न उत्तर सत्र के माध्यम से छात्राओं की समस्याओं का समाधान किया गया, posh एक्ट 2013 के अंतर्गत कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई, छात्राओं को कार्य स्थल पर लैंगिक उत्पीड़न की स्थिति में उपलब्ध शिकायत निवारण तंत्र के बारे में बताया गया जागरुकता बढ़ाने हेतु इंटर एक्टिव सत्र एवं चर्चा आयोजित की गई यह कार्यक्रम संस्थान के सभी अधिकारियों कर्मचारियों एवं छात्राओं के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध हुआ उक्त कार्यक्रम में संस्थान के सभी अधिकारी,कर्मचारी एवं 120 छात्राएं सम्मिलित हुई।
कार्यक्रम का संचालन मनोरमा साहू,लेक्चरर के द्वारा किया गया। आभार प्रदर्शन प्रभारी प्राचार्य के द्वारा किया गया।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedJune 17, 2026पचपेड़ी थाना प्रभारी को छत्तीसगढ़ पत्रकार संघ मस्तूरी के पत्रकार साथियो ने बधाई दी
UncategorizedJune 17, 2026पचपेड़ी थाना प्रभारी से छत्तीसगढ़ पत्रकार संघ मस्तूरी के पत्रकार साथियो ने मुलाक़ात कर बधाई दी
UncategorizedJune 10, 2026संगठन छोड़ चुके साथियों की वापसी मुश्किल
UncategorizedJune 10, 2026संगठन छोड़ चुके साथियों की वापसी मुश्किल
