
ग्राम जैतपुर भैनापारा के ग्रामीण इन दिनों बिजली समस्या से जूझ रहे हैं। बिजली व्यवस्था चरमराने से न सिर्फ बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है, बल्कि ग्रामीणों की स्वास्थ्य सेवाएँ भी प्रभावित हो रही हैं।
ग्रामीणों की इस गंभीर समस्या को लेकर जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे ने कार्यपालन अभियंता एवं सहायक अभियंता से मुलाकात की और तुरंत एडिशनल ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि लगभग 1 किलोमीटर लंबे क्षेत्र में वर्तमान में लगे 63 केवी ट्रांसफार्मर से सप्लाई अपर्याप्त है, जिससे लोगों को रोज़ाना बिजली संकट झेलना पड़ रहा है।
जनपद सदस्य बंजारे ने विभाग को एक माह की सख़्त समय-सीमा देते हुए कहा—
➡️ यदि एक माह के भीतर एडिशनल ट्रांसफार्मर की स्थापना नहीं की गई, तो ग्रामीणों को साथ लेकर विभागीय कार्यालय का घेराव और ज़बरदस्त आंदोलन किया जाएगा।
ग्रामीणों ने भी चेतावनी दी है कि अब धैर्य जवाब दे चुका है, और यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो यह आंदोलन व्यापक स्वरूप लेगा।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 27, 2026जांच रिपोर्ट में सामने आई ओखर गौधाम में पशुओं की मौत की स्थिति
UncategorizedAugust 27, 2026जिला मुंगेली के थाना पथरिया क्षेत्र के ग्राम सेंदरी मे
UncategorizedAugust 27, 2026जिला मुंगेली के थाना पथरिया क्षेत्र के ग्राम सेंदरी मे
UncategorizedAugust 26, 2026पुलिस अधीक्षक रजनीश सिंह के दिशानिर्देशों में
