
आज दिनांक 23 सितम्बर को
छत्तीसगढ़ कृषि स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी संघ जिला बिलासपुर ने अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर मुंगेली नाका बिलासपुर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर विरोध प्रगट किया और अपने नौ सूत्रीय मांगों इसमें पूरे बिलासपुर जिले के सभी कृषि स्नातक कृषि विस्तार अधिकारी और कृषि विकास अधिकारी ने एक दिन का अवकाश लेकर धरना प्रदर्शन मे भाग लिया जिससे कृषि विभाग के काम काज ठप रहा। जिलाध्यक्ष दिग्विजय सिंह क्षत्री ने शासन से कृषि अधिकारियों के 9 सूत्रीय मांगों में 4300 ग्रेड पे , पदनाम परिवर्तन , संसाधन भत्ता, पदोन्नति प्रारंभ करने आदि को प्रमुख बताया और इन्हें जल्दी पूरा करने शासन से मांग किया। इसके बाद संघ के सदस्यों ने 9 सूत्रीय मांगों पूरा करने मुख्यमंत्री व कृषि मंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान मस्तूरी ब्लॉक अध्यक्ष मनोज कुमार खांडेकर, बिल्हा ब्लॉक अध्यक्ष विजय सूर्यवंशी,तखतपुर ब्लॉक अध्यक्ष असित तिर्की,कोटा ब्लॉक अध्यक्ष कौशलचंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह, शिल्पा श्रीवास्तव, सचिव आशुतोष पात्रे, कोषाध्यक्ष बलभद्र परिहार,जिला सलाहकारगण ए के आहिरे ,दिलीप रात्रें,अशोक प्रसाद,अमित पटेल, हेमकुमार डहरिया, उमेश यादव, पुरुषोत्तम राठौर , खेमराज शर्मा,विनोद साहू ,पुष्पेंद्रधर दीवान, सतीश खरे ,कलेश्वर बंजारे, प्रियंवदा कश्यप ,मणिशंकर तिवारी,आर एल पैकरा , प्रतिभा पांडे, वर्षा दुबे, शिवानी गौरहा,स्नेहा पाल, रेवती लहरें, पिंकी साहू के साथ जिले के समस्त कृषि विस्तार अधिकारी और कृषि विकास अधिकारी उपस्थित रहे।

Author Profile

Latest entries
UncategorizedOctober 29, 2026पटाखा दुकानों में सुरक्षा से समझौता नहीं, शर्तों के उल्लंघन पर निरस्त होगा लाइसेंस
UncategorizedOctober 28, 2026पुलिस चौकी मल्हार को डायल 112 वाहन और अतिरिक्त बल उपलब्ध कराने की मांग, जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे ने एसएसपी को लिखा पत्र
UncategorizedOctober 28, 2026विकसित भारत का नेतृत्व करेंगे युवा, युवाओं की प्रतिभा और सामर्थ्य से देश को बड़ी उम्मीदें : श्री अरुण साव
UncategorizedOctober 26, 2026पचपेड़ी क्षेत्र में कुकुरमुत्ता फूल के जैसे सक्रिय हो चुके हैं लेवर दलाल , जम करा रहें हैं मजदूरों का पलायन, निगरानी व्यवस्था पर उठे सवाल..।
