
ग्राम पंचायत डंगनिया के सरपंच हर प्रसाद भारते का जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे विशेष रूप से उपस्थित होकर सरपंच हर प्रसाद भारते को पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने भी सरपंच को हार्दिक बधाई दी और उनके लंबे जीवन तथा निरंतर जनसेवा की कामना की। जन्मदिन समारोह में माहौल उत्साह और सौहार्द से भरा रहा, जहाँ सभी ने मिलकर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियाँ बाँटी।
इस अवसर पर उपसरपंच गोपाल जांगड़े, दिल कुमार भार्गव, धनेश्वर गेंदले, सरपंच प्रतिनिधि रेशम खूंटे, विजय बंजारे, पंच शशि टंडन, रूपचंद टंडन, संजय बंजारे (रोजगार सहायक), इशू राज (आवास मित्र), अनिल भार्गव, भोला भार्गव, गुलशन भार्गव, जय भार्गव, योगेश मीरी, दिलीप भार्गव सहित ग्राम पंचायत के सभी नागरिक गण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedJune 17, 2026पचपेड़ी थाना प्रभारी को छत्तीसगढ़ पत्रकार संघ मस्तूरी के पत्रकार साथियो ने बधाई दी
UncategorizedJune 17, 2026पचपेड़ी थाना प्रभारी से छत्तीसगढ़ पत्रकार संघ मस्तूरी के पत्रकार साथियो ने मुलाक़ात कर बधाई दी
UncategorizedJune 10, 2026संगठन छोड़ चुके साथियों की वापसी मुश्किल
UncategorizedJune 10, 2026संगठन छोड़ चुके साथियों की वापसी मुश्किल
