

मस्तुरी। जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे की सक्रिय पहल एवं निरंतर प्रयासों से ग्राम बिनैका में लंबे समय से लंबित केबलीकरण कार्य प्रारंभ हो गया है। इस कार्य के शुरू होने से ग्रामीणों को वर्षों से हो रही लो वोल्टेज की समस्या से बड़ी राहत मिली है।
ग्रामीणों ने बताया कि बिजली की कम वोल्टेज के कारण घरों में पंखे, मोटर पंप एवं अन्य उपकरण सही से नहीं चल पाते थे। जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए विभागीय अधिकारियों से लगातार संपर्क किया, जिसके परिणामस्वरूप आज केबलीकरण कार्य प्रारंभ हो सका है।
ग्रामीणों ने जनपद सदस्य के इस प्रयास के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ज्वाला बंजारे हमेशा क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहते हैं।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedFebruary 27, 2026शासकीय कर्मचारियों के लिए कैशलेस चिकित्सा की ऐतिहासिक सौगात – छत्तीसगढ़ कृषि अधिकारी संघ, बिलासपुर ने सरकार का जताया आभार”
UncategorizedFebruary 26, 2026गरियाबंद जिले में RAMP योजना अंतर्गत एक दिवसीय संवेदनशीलता कार्यक्रमों का सफल आयोजन
UncategorizedFebruary 24, 2026मजदूर एवं बच्चों को डोर टू डोर अभियान के तहतफाइलेरिया के दवाई खिलाई गई
UncategorizedFebruary 24, 2026मजदूर एवं बच्चों को डोर टू डोर अभियान के तहतफाइलेरिया के दवाई खिलाई गई
