

परीक्षा फॉर्म में लगाए गए अतिरिक्त
शुल्क (Extra Fee) समाप्त करने एवं
वसूली गई राशि वापस करने के
खिलाप ज्ञापन अटल बिहारी विश्वविद्यालय के द्वारा हमेशा की तरह इस छात्रा विरोधी नीति से कार्य किया जा रहा है जिसमें बड़ा मामला यह फीस वृद्धि को लेकर था जिसका विरोध स्टूडेंट यूनियन परिवार के छात्र नेता अखिलेश साहू एवं उनके सहयोगीयो द्वारा विश्वविद्यालय प्रशासन का घेराव कर ज्ञापन सोपा गया है। और ज्ञापन में मुख्य मांग यह था कि इस वर्ष विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित विषम सेमेस्टर परीक्षा फॉर्म भरने हेतु बिना किसी पूर्व सूचना, बिना आदेश और बिना उचित आधार के अतिरिक्त शुल्क (Extra Fee) लगाया गया है। यह व्यवस्था न केवल पूर्व वर्षों की प्रक्रिया के विपरीत है, बल्कि सीधे-सीधे छात्र हितों के विरुद्ध भी है।अब तक विश्वविद्यालय द्वारा सभी छात्र-छात्राओं को बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के परीक्षा फॉर्म भरने का अवसर प्रदान किया जाता था, किंतु अचानक लागू की गई इस नई प्रक्रिया के कारण अनेक छात्र आर्थिक कठिनाइयों से जूझ रहे हैं और परीक्षा फॉर्म भरने से वंचित हो रहे हैं। यह स्थिति छात्र समुदाय के लिए अत्यंत कष्टदायक है। अतः, छात्र हित को ध्यान में रखते हुए परीक्षा फॉर्म में लगाया गया अतिरिक्त शुल्क तत्काल समाप्त किया जाए एवं जिन छात्र-छात्राओं से यह शुल्क वसूला गया है, उनकी संपूर्ण राशि वापस की जाए। विश्वविद्यालय से अपेक्षा है कि वह अपनी पारदर्शी एवं विद्यार्थी-हितैषी छवि बनाए रखते हुए इस मुद्दे पर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करेगा और ऐसा नहीं करने पर स्टूडेंट्स यूनियन परिवार द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी। जिस पर उक्त विश्वविद्यालय प्रशासन के कुलसचिव तानिस गौतम जी के द्वारा त्वरित निर्णय लेते हुए बढ़ी हुई शुल्क वृद्धि को तत्काल वापस लिया गया एवं जो भी छात्र छात्राएं परीक्षा फॉर्म में अतिरिक्त शुल्क के साथ भरा है उनका भी फीस वापस किया जाएगा और भविष्य में इस प्रकार की वृद्धि नहीं करने का आश्वासन दिया घेराव करने वालों में मुख्य रूप से छात्र नेता अखिलेश साहू, महेश साहू, विक्की यादव,भूपेंद्र साहू, संजय साहू, लव साहू, शुभम जायसवाल,सिद्धेश्वर सिंह,अमर प्रधान, आर्यन, जय कुमार, सागर लहरें, डेविड साहू, सुनील साहू, अतीक्षा, हनी, जिज्ञासा, अंजली आदि स्टूडेंट यूनियन के प्रतिनिधि मौजूद थे।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedJune 17, 2026पचपेड़ी थाना प्रभारी को छत्तीसगढ़ पत्रकार संघ मस्तूरी के पत्रकार साथियो ने बधाई दी
UncategorizedJune 17, 2026पचपेड़ी थाना प्रभारी से छत्तीसगढ़ पत्रकार संघ मस्तूरी के पत्रकार साथियो ने मुलाक़ात कर बधाई दी
UncategorizedJune 10, 2026संगठन छोड़ चुके साथियों की वापसी मुश्किल
UncategorizedJune 10, 2026संगठन छोड़ चुके साथियों की वापसी मुश्किल
