
बिनैका। ग्राम बिनैका के शाला परिवार द्वारा सतनाम पंथी पार्टी को ड्रेस भेंट कर एक सुंदर और प्रेरणादायक पहल की गई। इस अवसर पर शाला परिवार के प्रधान पाठक विजय उरांव, प्रधान पाठक सुरेंद्र त्रिपाठी, शिक्षक रूपेश लहरें तथा शिक्षक थानेश्वर बंजारे उपस्थित रहे।
शिक्षकों ने बताया कि वर्ष 2024 में शाला परिवार द्वारा यह निर्णय लिया गया था कि पंथी पार्टी को प्रतिवर्ष विद्यालय की ओर से ड्रेस प्रदान की जाएगी। उसी संकल्प के अनुसार इस वर्ष भी ड्रेस प्रदान की गई।
इस कार्यक्रम में जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे भी उपस्थित रहे। उन्होंने शाला परिवार के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि—“छत्तीसगढ़ की परंपरा, संस्कृति और सतनाम पंथ की पहचान को बनाए रखने में शाला परिवार महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। ऐसे कार्य समाज को एकता और संस्कार से जोड़ने का काम करते हैं।”
जनपद सदस्य ने पंथी कलाकारों को शुभकामनाएँ देते हुए परंपरा और संस्कृति की रक्षा के लिए ऐसे आयोजन सराहनीय बताया। ग्रामीणों ने भी इस पहल की प्रशंसा की।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedJune 17, 2026पचपेड़ी थाना प्रभारी को छत्तीसगढ़ पत्रकार संघ मस्तूरी के पत्रकार साथियो ने बधाई दी
UncategorizedJune 17, 2026पचपेड़ी थाना प्रभारी से छत्तीसगढ़ पत्रकार संघ मस्तूरी के पत्रकार साथियो ने मुलाक़ात कर बधाई दी
UncategorizedJune 10, 2026संगठन छोड़ चुके साथियों की वापसी मुश्किल
UncategorizedJune 10, 2026संगठन छोड़ चुके साथियों की वापसी मुश्किल
