
बिनैका।जनपद मस्तूरी के अंतर्गत ग्राम बिनैका में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा साहेब के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात अतिथियों का स्वागत किया गया तथा मंचासीन अतिथियों ने बारी-बारी से उद्बोधन देते हुए बाबा साहेब के जीवन, संघर्ष एवं उनके आदर्शों पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर मुकेश कुमार जांगड़े, सलीम डहरिया, योगेश मीरी, प्रकाश पुरेना, फलित पाटले, हरिकिशन पुरेना, सतीश गेंदले, गुलाब सिंह जांगड़े, धनंजय रात्रे, प्रफुल्ल मिरी (एडवाइजर, आईसीआईसीआई बैंक), विक्की बंजारे, सुनील बंजारे, सत्येंद्र कुर्रे, रितेश जांगड़े, भूरू गेंदले, दिवेश पुरेना, आरक्षक पंकज पुरेना, विक्कू पुरेना एवं सोनचंद डहरिया सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। साथ ही बच्चों, महिलाओं एवं बुजुर्गों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
मुख्य अतिथि ज्वाला बंजारे ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने समाज के सभी वर्गों के लिए न्याय एवं समता की स्थापना हेतु कार्य किया तथा संविधान में हर वर्ग को स्थान देकर राष्ट्र को सशक्त बनाने का कार्य किया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनों ने बाबा साहेब के विचारों पर नतमस्तक होते हुए विचार-विमर्श किया एवं उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedJune 17, 2026पचपेड़ी थाना प्रभारी को छत्तीसगढ़ पत्रकार संघ मस्तूरी के पत्रकार साथियो ने बधाई दी
UncategorizedJune 17, 2026पचपेड़ी थाना प्रभारी से छत्तीसगढ़ पत्रकार संघ मस्तूरी के पत्रकार साथियो ने मुलाक़ात कर बधाई दी
UncategorizedJune 10, 2026संगठन छोड़ चुके साथियों की वापसी मुश्किल
UncategorizedJune 10, 2026संगठन छोड़ चुके साथियों की वापसी मुश्किल
