
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 बनी आमजन का भरोसेमंद सहारा
बिलासपुर, 8 जुलाई 2026/कभी-कभी दस्तावेजों में छोटी सी त्रुटि भी किसी जरूरतमंद व्यक्ति के लिए बड़ी परेशानी बन जाती है। जिले के बिल्हा विकासखंड के विष्णु नगर, वार्ड क्रमांक-16 निवासी श्रीमती ज्योति यादव के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। पति के निधन के बाद उनके श्रम पंजीयन कार्ड में आवश्यक संशोधन नहीं हो पाया, जिसके कारण वे श्रम विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने से वंचित हो रही थीं।
श्रीमती यादव ने चॉइस सेंटर के माध्यम से कई बार संशोधन के लिए आवेदन किया, लेकिन लंबे समय तक उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ। आखिरकार उन्होंने 12 जून को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में अपनी शिकायत दर्ज कराई। उन्हें उम्मीद थी कि उनकी आवाज शासन तक पहुंचेगी और उनकी समस्या का समाधान होगा। शिकायत प्राप्त होते ही श्रम विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया। संबंधित अधिकारियों ने उन्हें कार्यालय बुलाकर आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया। जांच के बाद श्रम पंजीयन कार्ड में आवश्यक संशोधन करते हुए पारिवारिक विवरण अद्यतन किया गया तथा परिवार के सदस्यों की सूची में उनकी पुत्री का नाम भी जोड़ा गया। इसके बाद संशोधित श्रम पंजीयन कार्ड उन्हें उपलब्ध करा दिया गया। संशोधित कार्ड मिलने के बाद अब श्रीमती ज्योति यादव श्रम विभाग की विभिन्न कल्याणकारी एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ प्राप्त करने की पात्र हो गई हैं। उनकी लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान होने से उन्हें बड़ी राहत मिली।
श्रीमती ज्योति यादव ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी शिकायत पर त्वरित कार्रवाई ने शासन के प्रति उनका विश्वास और मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन केवल शिकायत दर्ज कराने का माध्यम नहीं, बल्कि आम नागरिकों की समस्या हल करने का सशक्त मंच है। प्रशासन की संवेदनशील कार्यशैली और त्वरित कार्रवाई से आमजन का भरोसा लगातार बढ़ रहा है।
रचना/
–००–
Author Profile

Latest entries
UncategorizedSeptember 10, 2026संत गुरु घासीदास महाविद्यालय पचपेड़ी में 11 सितंबर को भव्य शिक्षक दिवस समारोह, तैयारियां जोरों पर
UncategorizedSeptember 5, 2026शुरुवीर महान प्रतापी, राजागुरु, धर्मगुरु गुरु बालक दास साहेब जी की जयंती के शुभ अवसर पर भव्य सतनाम शोभायात्रा रैली निकली जगह जगह हुआ स्वागत।
UncategorizedAugust 29, 2026लोक परंपरा का उत्सव: पहली बार भोजली रैली से गूंजा बूढ़ीखार विद्यालय परिसर
UncategorizedAugust 29, 2026पचपेड़ी थाना के क्षेत्र में 10,000 ‘साइबर जागृति”
