

पचपेड़ी, 28 जुलाई 2026।
व्यापारी संघ पचपेड़ी के प्रतिनिधिमंडल ने आज जिला कलेक्टर बिलासपुर के जनदर्शन कार्यक्रम में उपस्थित होकर बिलासपुर रेलवे स्टेशन से पचपेड़ी तक इलेक्ट्रॉनिक सिटी बस सेवा प्रारंभ करने की मांग संबंधी ज्ञापन सौंपा।
व्यापारी संघ ने ज्ञापन में बताया कि तहसील पचपेड़ी शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन एवं व्यापार का प्रमुख केंद्र है। यहां प्रतिदिन हजारों छात्र-छात्राएं, कर्मचारी, व्यापारी, किसान, मरीज एवं आम नागरिक बिलासपुर से आवागमन करते हैं। वर्तमान में रेलवे स्टेशन बिलासपुर से पचपेड़ी तक सीधी एवं नियमित सार्वजनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण लोगों को कई बार वाहन बदलना पड़ता है, जिससे समय एवं धन दोनों की हानि होती है।
ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि पचपेड़ी में तहसील कार्यालय, थाना, शासकीय नवीन महाविद्यालय, आईटीआई, स्वामी आत्मानंद हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, विभिन्न बैंक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पशु चिकित्सालय सहित अनेक शासकीय एवं निजी संस्थान संचालित हैं। इन संस्थानों में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है। ऐसे में रेलवे स्टेशन बिलासपुर से पचपेड़ी तक इलेक्ट्रॉनिक सिटी बस सेवा प्रारंभ किए जाने से आम नागरिकों को सुरक्षित, सुलभ, किफायती एवं सुविधाजनक परिवहन उपलब्ध होगा।
व्यापारी संघ ने कलेक्टर से जनहित को ध्यान में रखते हुए संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश जारी कर शीघ्र बस सेवा प्रारंभ कराने की मांग की। कलेक्टर महोदय ने प्रतिनिधिमंडल की मांग को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभाग को आवश्यक कार्यवाही हेतु भेजने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर व्यापारी संघ पचपेड़ी के अध्यक्ष सुरेश खटकर, उपाध्यक्ष रमेश सूर्यकांत, राजेश गुप्ता, सत्तानंद दिव्या, रंजीत कुमार तथा घनश्याम खूंटे उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि यह मांग क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही जनभावना है तथा इसके पूर्ण होने से पचपेड़ी सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों नागरिकों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 27, 2026जांच रिपोर्ट में सामने आई ओखर गौधाम में पशुओं की मौत की स्थिति
UncategorizedAugust 27, 2026जिला मुंगेली के थाना पथरिया क्षेत्र के ग्राम सेंदरी मे
UncategorizedAugust 27, 2026जिला मुंगेली के थाना पथरिया क्षेत्र के ग्राम सेंदरी मे
UncategorizedAugust 26, 2026पुलिस अधीक्षक रजनीश सिंह के दिशानिर्देशों में
