
मल्हार। भारतीय जनता पार्टी मल्हार मंडल द्वारा जिला एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार शक्ति केंद्र जूनवानी के अंतर्गत ग्राम कटहा में संत रविदास जी की जयंती के अवसर पर समरसता कलश यात्रा का आयोजन किया गया। कलश यात्रा पूरे गांव में भ्रमण करते हुए सामाजिक समरसता, एकता एवं भाईचारे का संदेश देती हुई निकाली गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मल्हार मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह ठाकुर ने संत रविदास जी के जीवन एवं उनके विचारों को याद करते हुए कहा कि संत रविदास जी ने समाज में समानता, भाईचारे और समरसता का संदेश दिया। उनके आदर्श आज भी समाज को एकजुट करने की प्रेरणा देते हैं।
मंडल उपाध्यक्ष लोकनाथ बंजारे ने कहा कि संत रविदास जी का जीवन सामाजिक एकता और समरसता के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।
वहीं समरसता कार्यक्रम के प्रभारी एवं मंडल कोषाध्यक्ष दिलीप पांडे जी ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संत रविदास जी के आदर्शों पर चलने तथा समाज में आपसी भाईचारा और सद्भाव बनाए रखने का आह्वान किया।
इस अवसर पर मल्हार मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह ठाकुर, मंडल कोषाध्यक्ष दिलीप पांडे, मंडल उपाध्यक्ष लोकनाथ बंजारे, जिला मन की बात प्रभारी सुरेश खटकर, जिला कार्य समिति सदस्य युवा मोर्चा पूरन सिंह ठाकुर, युवा मोर्चा महामंत्री राजेश यादव, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष दीपक यादव, विजय पटेल, पुरुषोत्तम पटेल, महिला मोर्चा मंत्री अंजनी यादव, एमीन पटेल, सकुंतला पटेल, राजवंतिन पटेल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन पूरन सिंह ठाकुर एवं राजेश यादव ने किया। समरसता कलश यात्रा को पूरे ग्राम कटहा में भ्रमण कराया गया, जहां ग्रामीणों ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ यात्रा का स्वागत किया।
कार्यक्रम के माध्यम से संत रविदास जी के समानता, सामाजिक समरसता, भाईचारे और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 27, 2026जांच रिपोर्ट में सामने आई ओखर गौधाम में पशुओं की मौत की स्थिति
UncategorizedAugust 27, 2026जिला मुंगेली के थाना पथरिया क्षेत्र के ग्राम सेंदरी मे
UncategorizedAugust 27, 2026जिला मुंगेली के थाना पथरिया क्षेत्र के ग्राम सेंदरी मे
UncategorizedAugust 26, 2026पुलिस अधीक्षक रजनीश सिंह के दिशानिर्देशों में
