
आज संकुल भरारी के अंतर्गत आने वाले सभी प्राथमिक माध्यमिक हाई स्कूल के संस्था प्रमुख एवं शिक्षकों की आवश्यक समीक्षा बैठक आयोजित की गई जिसमें संकुल भरारी द्वारा सभी स्कूलों के आगे बढ़ाने के लिए बच्चों की गुणवत्ता सुधार के लिए 10वीं 12वीं का रिजल्ट सुधार करने के लिए सभी विद्यार्थियों को मोटिवेट करने के लिए सभी स्कूलों को शिक्षा सत्र 2025 – 26 का टॉपर प्रथम द्वितीय आने वाले विद्यार्थियों का फोटो युक्त फ्लेक्स बैनर,कक्षा 1ली और 2री के सभी बच्चों को 1 सेट पहाड़ा, मासिक मूल्यांकन हेतु कक्षा 3री से 8वीं के सभी बच्चों को एक कॉपी पेन और पेंसिल तथा सभी स्कूलों को एक डिब्बा पल्स चॉकलेट दिया गया। और बच्चों का शैक्षणिक स्तर बढ़ाने के लिए सर्वे प्रपत्र दिया गया इसका उपयोग कर सभी संस्था प्रमुख बच्चों की गुणवत्ता शैक्षणिक स्तर में अनिवार्य रूप से सुधार होगा।और इस सभी सामग्रियों का उपयोग करने से निश्चित रूप से विद्यार्थियों की उपस्थिति बढ़ेगी इसका पहल भी किया गया।सभी संस्था प्रमुख द्वारा विद्यार्थियों की बेहतर शैक्षणिक स्तर हेतु रणनीति बनाई गई।जिससे आने वाले समय में संकुल भरारी एक मॉडल संकुल बनेगा जो सभी के लिए गर्व की बात होगी।आज के इस कार्यक्रम में सी मिंज संकुल प्रभारी डिश्पाल सिंह संकुल समन्वयक शिक्षकों में कमल भैना मोनिका राही सरकार जितेन्द्र नायक अंजलि लहरे जगरानी कुजूर टेकराम कुराशी मनहरण खांडेकर कृष्ण कुमार साहू काशीराम माझी नंदिता सुर अनिल बंजारे कुंज राम दीवान रमाकांत भारद्वाज बसंत साहू हरिद्वार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक अश्वन डहरे के द्वारा किया गया।उनके द्वारा अंग्रेजी में संचालन किया और लोकगीत भी गाया।जिसकी सभी ने भूरी भूरी प्रशंसा भी की।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 27, 2026जांच रिपोर्ट में सामने आई ओखर गौधाम में पशुओं की मौत की स्थिति
UncategorizedAugust 27, 2026जिला मुंगेली के थाना पथरिया क्षेत्र के ग्राम सेंदरी मे
UncategorizedAugust 27, 2026जिला मुंगेली के थाना पथरिया क्षेत्र के ग्राम सेंदरी मे
UncategorizedAugust 26, 2026पुलिस अधीक्षक रजनीश सिंह के दिशानिर्देशों में
