
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यहां लाखों रुपये की लागत से बन रहे भवन में ठेकेदार द्वारा कम लागत वाली, कमजोर और गुणवत्ताहीन ईंट का उपयोग किया जा रहा है। इससे भवन की मजबूती पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
ग्रामीणों में आक्रोश, गुणवत्ता पर उठे सवाल…
घटिया सामग्री के उपयोग को देखकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। उनका कहना हैँ की सिर्फ पैसा कमाने के लिए ही भवन का निर्माण किया जा रहा हैँ औऱ इसके एसडीओ औऱ अन्य जिम्मेदार अच्छे से मॉनिटरिंग नहीं कर रहें,शासन गरीबों के राशन के लिए पक्का और मजबूत भवन बनवा रही है, लेकिन निर्माण एजेंसी अपनी मनमानी कर रही है। अगर शुरुआत में ही ऐसी ईंटें लगेंगी तो भवन कुछ महीनों में ही जर्जर हो जाएगा।
सीएम हेल्पलाइन में होगी शिकायत…
सूत्रों के अनुसार ग्रामीण अब इस मामले को लेकर उच्च अधिकारियों से लिखित शिकायत या सीएम हेल्पलाइन में शिकायत करने की तैयारी में हैं। ग्रामीण गुणवत्तापूर्ण निर्माण के लिए मुखर हो रहे हैं और निर्माण कार्य की जांच की मांग कर रहे हैं।
अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस मामले को संज्ञान में लेकर कब तक जांच कर कार्रवाई करते हैं।
हालांकि अभी सिर्फ आरोप लगाया जा रहा हैँ शिकायत के बाद जाँच उपरांत ही पता चल पाएगा की सच क्या हैँ औऱ ग्रामीण सही हैँ या निर्माण कराने वाले लोंग?
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 27, 2026जांच रिपोर्ट में सामने आई ओखर गौधाम में पशुओं की मौत की स्थिति
UncategorizedAugust 27, 2026जिला मुंगेली के थाना पथरिया क्षेत्र के ग्राम सेंदरी मे
UncategorizedAugust 27, 2026जिला मुंगेली के थाना पथरिया क्षेत्र के ग्राम सेंदरी मे
UncategorizedAugust 26, 2026पुलिस अधीक्षक रजनीश सिंह के दिशानिर्देशों में
