
मस्तूरी | ग्राम वेद परसदा के वरिष्ठ और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी गणेश प्रसाद दुबे का आज शाम आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। वे सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहते थे और सभी से आत्मीयता के साथ पेश आते थे।
उनका अंतिम संस्कार मंगलवार सुबह 9 बजे ग्राम वेद परसदा के मुक्ति धाम में किया जाएगा, जहां परिवार के सदस्य, रिश्तेदार और ग्रामीण उन्हें अंतिम विदाई देंगे।
गांव में शोक, परिवार सदमे में
गणेश प्रसाद दुबे के निधन से परिजनों के साथ-साथ पूरे गांव में शोक व्याप्त है। शोकाकुल परिवार में पुत्तन दुबे, हरप्रसाद दुबे, अयोध्या दुबे, बबलू दुबे, गुडली दुबे, रानू दुबे सहित पूरा दुबे परिवार गहरे सदमे में है।
गांव के लोगों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और कहा कि उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedFebruary 27, 2026शासकीय कर्मचारियों के लिए कैशलेस चिकित्सा की ऐतिहासिक सौगात – छत्तीसगढ़ कृषि अधिकारी संघ, बिलासपुर ने सरकार का जताया आभार”
UncategorizedFebruary 26, 2026गरियाबंद जिले में RAMP योजना अंतर्गत एक दिवसीय संवेदनशीलता कार्यक्रमों का सफल आयोजन
UncategorizedFebruary 24, 2026मजदूर एवं बच्चों को डोर टू डोर अभियान के तहतफाइलेरिया के दवाई खिलाई गई
UncategorizedFebruary 24, 2026मजदूर एवं बच्चों को डोर टू डोर अभियान के तहतफाइलेरिया के दवाई खिलाई गई
