
ग्राम बिनैका में आजादी का अमृत उत्सव का जोश 79वें स्वतंत्रता दिवस पर देखने लायक था। सुबह-सुबह विद्यालय प्रांगण में बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों की भीड़ उमड़ आई। तिरंगे झंडे की शान में देशभक्ति गीत गूंजने लगे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के साथ समारोह की शुरुआत की। अपने जोशीले संबोधन में उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को नमन करते हुए कहा कि हमें उनके सपनों का भारत बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करना चाहिए।
अपने उद्बोधन के दौरान उन्होंने देशभक्ति गीत “आओ जवान आओ, हमको जहां पुकारे, धरती पे हम बिछा दें, आकाश के सितारे” सुनाकर सभी में जोश और उमंग भर दी।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत डंगनिया के सरपंच हर प्रसाद भारते, मेडिकल एवं प्रफुल्ल कृषक साथी दुकान संचालक योगेश कुमार मिरि, पंच क्रांति कुमार सोनी, प्रकाश कुमार, वीरू पुरेना, शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रधानपाठक उरांव एवं एस. त्रिपाठी उपस्थित रहे। मंच संचालन लहरें सर ने अपने प्रभावी अंदाज में किया।
कार्यक्रम की खास बात रही मेडिकल एवं प्रफुल्ल कृषक साथी दुकान संचालक योगेश कुमार मिरि की सराहनीय पहल। उन्होंने बच्चों को फर्स्ट एड बॉक्स भेंट किया, जो न सिर्फ उनके स्वास्थ्य जागरूकता का प्रतीक रहा बल्कि सभी के लिए प्रेरणास्रोत बन गया।
विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मनमोहक देशभक्ति गीत, नृत्य और भाषण प्रस्तुत कर माहौल को और भी भावुक बना दिया। “वंदे मातरम्” और “भारत माता की जय” के नारों से पूरा प्रांगण गूंज उठा। कार्यक्रम में ग्रामीण, छात्र-छात्राएं, गणमान्य नागरिक और समस्त स्टाफ उपस्थित रहे तथा तिरंगे के सम्मान में उत्साहपूर्वक भागीदारी की।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 27, 2026जांच रिपोर्ट में सामने आई ओखर गौधाम में पशुओं की मौत की स्थिति
UncategorizedAugust 27, 2026जिला मुंगेली के थाना पथरिया क्षेत्र के ग्राम सेंदरी मे
UncategorizedAugust 27, 2026जिला मुंगेली के थाना पथरिया क्षेत्र के ग्राम सेंदरी मे
UncategorizedAugust 26, 2026पुलिस अधीक्षक रजनीश सिंह के दिशानिर्देशों में
