
ग्राम क्षेत्र की जर्जर सड़कों और गड्ढों की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने हाल ही में चक्काजाम किया था। उस दौरान विभाग एवं प्रशासन के अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि शीघ्र ही सड़क की मरम्मत व गड्ढों की पटाई कराई जाएगी। लेकिन निर्धारित समय बीत जाने के बाद भी सड़क मरम्मत का कार्य शुरू नहीं हुआ।

आश्वासन पूरा न होने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने पुनः अपनी नाराजगी जताई। इस संबंध में जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे ने कलेक्टर से मुलाकात कर तत्काल कार्यवाही की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रशासन और विभाग द्वारा बार-बार आश्वासन देकर भी कार्य न होना ग्रामीणों के साथ धोखा है। अगर शीघ्र ही मरम्मत कार्य शुरू नहीं होता है, तो जनता मजबूर होकर फिर से आंदोलन का रास्ता अपनाएगी।

ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के मौसम में गड्ढों के कारण दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ गई है और आवागमन में भारी दिक्कत हो रही है। जनपद सदस्य ने कलेक्टर से आग्रह किया है कि वे स्वयं मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित विभाग को तत्काल निर्देशित करें।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedFebruary 27, 2026शासकीय कर्मचारियों के लिए कैशलेस चिकित्सा की ऐतिहासिक सौगात – छत्तीसगढ़ कृषि अधिकारी संघ, बिलासपुर ने सरकार का जताया आभार”
UncategorizedFebruary 26, 2026गरियाबंद जिले में RAMP योजना अंतर्गत एक दिवसीय संवेदनशीलता कार्यक्रमों का सफल आयोजन
UncategorizedFebruary 24, 2026मजदूर एवं बच्चों को डोर टू डोर अभियान के तहतफाइलेरिया के दवाई खिलाई गई
UncategorizedFebruary 24, 2026मजदूर एवं बच्चों को डोर टू डोर अभियान के तहतफाइलेरिया के दवाई खिलाई गई
