
बलौदा के वार्ड क्रमांक 14 बरभाटा में स्थित ईंट भट्ठे पर कार्यरत मजदूरों एवं उनके बच्चों को डोर-टू-डोर अभियान के दौरान फाइलेरिया की दवा खिलाई गई।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन जांजगीर-चांपा की सीएमएचओ डॉ. अनिता श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में बलौदा में राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत दिनांक 23/02/2026 को अभियान चलाया गया। इस दौरान 6 परिवारों के कुल 15 लोगों को दवा का सेवन कराया गया।
सभी हितग्राहियों को बताया गया कि ये दवाएं भारत सरकार द्वारा प्रमाणित हैं। दवा सेवन के बाद यदि किसी को उल्टी, चक्कर या नींद जैसी हल्की समस्या महसूस हो तो घबराने की आवश्यकता नहीं है।
कार्यक्रम के दौरान जांजगीर-चांपा ब्लॉक बलौदा से PCI India के अनिल कुमार टंडन एवं मितानिन कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedFebruary 27, 2026शासकीय कर्मचारियों के लिए कैशलेस चिकित्सा की ऐतिहासिक सौगात – छत्तीसगढ़ कृषि अधिकारी संघ, बिलासपुर ने सरकार का जताया आभार”
UncategorizedFebruary 26, 2026गरियाबंद जिले में RAMP योजना अंतर्गत एक दिवसीय संवेदनशीलता कार्यक्रमों का सफल आयोजन
UncategorizedFebruary 24, 2026मजदूर एवं बच्चों को डोर टू डोर अभियान के तहतफाइलेरिया के दवाई खिलाई गई
UncategorizedFebruary 24, 2026मजदूर एवं बच्चों को डोर टू डोर अभियान के तहतफाइलेरिया के दवाई खिलाई गई
