
ग्राम बैटरी में लंबे समय से खराब पड़े ट्रांसफार्मर को आखिरकार बदल दिया गया। यह कार्य जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे के पहल से संभव हुआ।
ग्रामीणों ने बताया कि खराब ट्रांसफार्मर की वजह से गांव में लगातार लो वोल्टेज और बिजली कटौती की समस्या बनी हुई थी। खेतों में सिंचाई कार्य प्रभावित हो रहे थे, बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही थी और ग्रामीणों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही थी।
स्थिति को देखते हुए जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे ने तत्परता दिखाते हुए बिजली विभाग से लगातार संपर्क साधा और खराब ट्रांसफार्मर को बदलवाने की मांग की। उनके प्रयास से विभागीय टीम ने मौके पर पहुंचकर खराब ट्रांसफार्मर हटाया और नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया।
ग्रामीणों ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि अब गांव में बिजली की आपूर्ति स्थिर और सुचारु होगी। उन्होंने इस कार्य के लिए जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे और बिजली विभाग की टीम का आभार प्रकट किया।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedFebruary 27, 2026शासकीय कर्मचारियों के लिए कैशलेस चिकित्सा की ऐतिहासिक सौगात – छत्तीसगढ़ कृषि अधिकारी संघ, बिलासपुर ने सरकार का जताया आभार”
UncategorizedFebruary 26, 2026गरियाबंद जिले में RAMP योजना अंतर्गत एक दिवसीय संवेदनशीलता कार्यक्रमों का सफल आयोजन
UncategorizedFebruary 24, 2026मजदूर एवं बच्चों को डोर टू डोर अभियान के तहतफाइलेरिया के दवाई खिलाई गई
UncategorizedFebruary 24, 2026मजदूर एवं बच्चों को डोर टू डोर अभियान के तहतफाइलेरिया के दवाई खिलाई गई
