
डंगनिया (मस्तूरी): ग्राम पंचायत डंगनिया में लंबे समय से खराब पड़े ट्रांसफार्मर के कारण ग्रामीणों को हो रही बिजली की परेशानी से अब निजात मिल गई है। जनपद सदस्य श्री ज्वाला बंजारे एवं ग्राम पंचायत डंगनिया के सरपंच श्री हर प्रसाद भारते की संयुक्त पहल से गांव में नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया है।
पिछले कई हफ्तों से ट्रांसफार्मर पूरी तरह फेल हो चुका था, जिससे पूरे गांव में बिजली आपूर्ति ठप थी। ग्रामीणों को घरेलू, कृषि एवं शैक्षणिक कार्यों में भारी दिक्कतें हो रही थीं। इस समस्या को प्राथमिकता देते हुए जनपद सदस्य व सरपंच ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से समन्वय कर त्वरित समाधान की मांग की।
उचित कार्यवाही के पश्चात नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया, जिससे गांव की बिजली व्यवस्था पुनः बहाल हो सकी है। इस कार्य के सफल निष्पादन पर श्री ज्वाला बंजारे ने सहायक यंत्री श्री केसकर एवं श्री ध्रुव को विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित किया, जिनके सहयोग से कार्य शीघ्रता से संपन्न हो सका।
ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत करते हुए जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार जताया और इसे एक सराहनीय कदम बताया। जनपद सदस्य श्री बंजारे ने आश्वासन दिया कि वे भविष्य में भी क्षेत्र के विकास और जनसुविधाओं को लेकर सदैव तत्पर रहेंगे।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedFebruary 27, 2026शासकीय कर्मचारियों के लिए कैशलेस चिकित्सा की ऐतिहासिक सौगात – छत्तीसगढ़ कृषि अधिकारी संघ, बिलासपुर ने सरकार का जताया आभार”
UncategorizedFebruary 26, 2026गरियाबंद जिले में RAMP योजना अंतर्गत एक दिवसीय संवेदनशीलता कार्यक्रमों का सफल आयोजन
UncategorizedFebruary 24, 2026मजदूर एवं बच्चों को डोर टू डोर अभियान के तहतफाइलेरिया के दवाई खिलाई गई
UncategorizedFebruary 24, 2026मजदूर एवं बच्चों को डोर टू डोर अभियान के तहतफाइलेरिया के दवाई खिलाई गई
