
मल्हार। दिनांक 12 अगस्त 2025 को बद्री प्रसाद देवांगन मध्यनगरीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मल्हार में शिक्षा के अधिकार (RTE) के तहत प्रवेशित छात्र-छात्राओं को जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे द्वारा बैग, जूते एवं स्कूल ड्रेस का वितरण किया गया। इस पहल से विद्यार्थियों में नया उत्साह और आत्मविश्वास देखने को मिला।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य प्रदीप वैष्णव, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी करुणेश नापित, उप प्राचार्य गोकुल पाटले, वरिष्ठ शिक्षक भरत पटेल एवं रामलाल, विश्वनाथ सिंह निराला, रमेश कुमार श्रीवास, व्याख्याता कमलेश कुमार कुम्हार, मुकेश कुमार देवांगन, महेंद्र यादव, जितेंद्र थवाईत, शुभम जोगी, रामायण भानु, शालिनी नापित, ज्योति निराला, सावित्री वर्मा, संजू देवी, हेमलता सोनी, हिमांशी साहू, निमेष नापित एवं जया वैष्णव उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे ने कहा कि शिक्षा ही जीवन को उज्ज्वल बनाने की कुंजी है, और हर बच्चे को पढ़ाई के समान अवसर मिलने चाहिए। उन्होंने बच्चों से मन लगाकर पढ़ाई करने, अनुशासन का पालन करने और अपने सपनों को पूरा करने का आह्वान किया।
विद्यालय परिवार ने जनपद सदस्य के इस योगदान के लिए आभार व्यक्त किया और इसे विद्यार्थियों के भविष्य के लिए प्रेरणादायक कदम बताया।

Author Profile

Latest entries
UncategorizedFebruary 27, 2026शासकीय कर्मचारियों के लिए कैशलेस चिकित्सा की ऐतिहासिक सौगात – छत्तीसगढ़ कृषि अधिकारी संघ, बिलासपुर ने सरकार का जताया आभार”
UncategorizedFebruary 26, 2026गरियाबंद जिले में RAMP योजना अंतर्गत एक दिवसीय संवेदनशीलता कार्यक्रमों का सफल आयोजन
UncategorizedFebruary 24, 2026मजदूर एवं बच्चों को डोर टू डोर अभियान के तहतफाइलेरिया के दवाई खिलाई गई
UncategorizedFebruary 24, 2026मजदूर एवं बच्चों को डोर टू डोर अभियान के तहतफाइलेरिया के दवाई खिलाई गई
