
मस्तूरी।पचपेड़ी, 20 मार्च 2025: पचपेड़ी तहसील के ग्राम जोंधरा में अवैध रूप से नदी के तट से उत्खनन कर ईंट भट्ठों के संचालन की शिकायतों पर आज तहसीलदार के नेतृत्व में नायब तहसीलदार, पटवारी और कोटवारों की संयुक्त टीम ने जांच की। टीम ने 6 अवैध भट्ठों पर कार्यवाही की, जिनका संचालन संतोष प्रजापति, ननका, शिव प्रसाद, उमेश, मुन्नीलाल और बैसाखू द्वारा किया जा रहा था। सभी भट्ठा संचालक ग्राम जोंधरा में अवैध रूप से ईंट भट्ठे चला रहे थे।
इस कार्यवाही में 10 लाख पक्की ईंटें, 5 लाख कच्ची ईंटें, 15 हाइवा खनिज कोयला, 12 ट्रैक्टर जलाऊ लकड़ी, 60 ट्रैक्टर रेती और हजारों ट्रैक्टर मिट्टी जब्त की गई है। भट्ठा संचालकों द्वारा नदी तट के कई एकड़ भूमि को 20 से 30 फिट गहरा और 150 से 300 फिट चौड़ा खोदा गया है, जो अत्यंत खतरनाक स्थिति पैदा कर रहा है और कभी भी जनहानि या पशुहानि का कारण बन सकता है। इसके अलावा, पर्यावरणीय क्षति के कारण निचले इलाकों में बाढ़ की आशंका भी बढ़ गई है।
सभी अवैध भट्ठे मुख्य मार्ग और आबादी के पास स्थित हैं, जिससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं और सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। इन भट्ठों द्वारा अस्थायी घरेलू विद्युत कनेक्शन का व्यवसायिक उपयोग किया जा रहा था। इस संबंध में JE CSEB को जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।
सभी जब्त सामग्री का अंतिम निराकरण जिला खनिज शाखा से किया जाएगा और इसकी निगरानी के लिए पांच कोटवारों को प्रतिदिन ड्यूटी पर तैनात किया गया है। भूमिस्वामियों को नोटिस जारी किया जाएगा और मौके पर पंचनामा तैयार कर अग्रिम कार्यवाही हेतु प्रतिवेदन भेजा जा रहा है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedFebruary 27, 2026शासकीय कर्मचारियों के लिए कैशलेस चिकित्सा की ऐतिहासिक सौगात – छत्तीसगढ़ कृषि अधिकारी संघ, बिलासपुर ने सरकार का जताया आभार”
UncategorizedFebruary 26, 2026गरियाबंद जिले में RAMP योजना अंतर्गत एक दिवसीय संवेदनशीलता कार्यक्रमों का सफल आयोजन
UncategorizedFebruary 24, 2026मजदूर एवं बच्चों को डोर टू डोर अभियान के तहतफाइलेरिया के दवाई खिलाई गई
UncategorizedFebruary 24, 2026मजदूर एवं बच्चों को डोर टू डोर अभियान के तहतफाइलेरिया के दवाई खिलाई गई
