
आज दिनांक 22/08/2025 को छत्तीसगढ़ क़ृषि स्नातक शासकीय क़ृषि अधिकारी संघ बिलासपुर द्वारा छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर आयोजित एक दिवसीय हड़ताल में शामिल होकर छत्तीसगढ़ शासन से 11 सूत्रीय मांगो को पूरा करने मांग किया l संघ के सदस्यों द्वारा संघ के बैनर के साथ कोन्हेर गार्डन नेहरु चौक से सभा स्थल तक रैली निकालकर सभा स्थल में हड़ताल को समर्थन दिया। जिलाध्यक्ष दिग्विजय सिंह क्षत्री ने शासन से 11 सूत्रीय मांगो का समर्थन करने के साथ कृषि विभाग के ग्रामीण कृषि विस्तार

अधिकारियो का पदनाम संसोधन कर कृषि विस्तार अधिकारी करने और 4300 ग्रेड पे देने मांग किया। इस कार्यकम में संघ के कोटा, मस्तूरी, बिल्हा और तखतपुर ब्लॉक के सदस्यों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष दिग्विजय सिंह क्षत्री, पूर्व प्रान्तध्यक्ष रघुराज गौतम, बिल्हा ब्लॉक अध्यक्ष विजय सूर्यवंशी, मस्तूरी ब्लॉक अध्यक्ष मनोज खांडेकर, कोटा ब्लॉक अध्यक्ष कौशलचंद्र शर्मा, जिलासलाहकार ऐ के आहिरे, उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह, शिल्पा श्रीवास्तव,पूर्व जिलाध्यक्ष दिलीप रात्रे,संगठन सचिव प्रियवंदा कश्यप, नितेश मारु, विजेन्द्र सिंह, हेमकुमार डहरिया, उमेन्द्र साहू, मणिशंकर तिवारी,सुरेन्द्र कश्यप, सचिन बमबर्डे, रामनरेश सेन, आर एल पैकरा, कलेश्वर बंजारे सहित जिले के सभी कृषि स्नातक अधिकारी उपस्थित रहे।

Author Profile

Latest entries
UncategorizedFebruary 27, 2026शासकीय कर्मचारियों के लिए कैशलेस चिकित्सा की ऐतिहासिक सौगात – छत्तीसगढ़ कृषि अधिकारी संघ, बिलासपुर ने सरकार का जताया आभार”
UncategorizedFebruary 26, 2026गरियाबंद जिले में RAMP योजना अंतर्गत एक दिवसीय संवेदनशीलता कार्यक्रमों का सफल आयोजन
UncategorizedFebruary 24, 2026मजदूर एवं बच्चों को डोर टू डोर अभियान के तहतफाइलेरिया के दवाई खिलाई गई
UncategorizedFebruary 24, 2026मजदूर एवं बच्चों को डोर टू डोर अभियान के तहतफाइलेरिया के दवाई खिलाई गई
