
मस्तूरी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हार में स्टाफ नर्स मंजुला रात्रे के द्वारा मनमानी करते हुए छोटे कर्मचारियों से अभद्र व्यवहार व अपने कार्य में लापरवाही करने का मामला आऐ दिन मिलती रहती थी, जिसके कारण क्षेत्र के ग्रामीणों को स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या का सामना करना पड़ रहा था, साथ ही मरीजों के परीजनो व क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से भी मंजुला रात्रे द्वारा अभद्र व्यवहार किया जाता था।जिस कारण से क्षेत्रीय जनपद सदस्य ज्वाला प्रसाद बंजारे एवं नगर पंचायत मल्हार के पार्षद ने जिला स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी से स्टाफ नर्स मंजुला रात्रे की शिकायत भी किया था। जिसे मस्तूरी क्षेत्र के पत्रकारों ने प्रमुखता से ख़बर प्रकाशित भी किया था। जिसे संज्ञान में लेते हुए जिला स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर शुभा गरेवाल ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हार से हटाकर मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तबादला कर दिया है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedFebruary 27, 2026शासकीय कर्मचारियों के लिए कैशलेस चिकित्सा की ऐतिहासिक सौगात – छत्तीसगढ़ कृषि अधिकारी संघ, बिलासपुर ने सरकार का जताया आभार”
UncategorizedFebruary 26, 2026गरियाबंद जिले में RAMP योजना अंतर्गत एक दिवसीय संवेदनशीलता कार्यक्रमों का सफल आयोजन
UncategorizedFebruary 24, 2026मजदूर एवं बच्चों को डोर टू डोर अभियान के तहतफाइलेरिया के दवाई खिलाई गई
UncategorizedFebruary 24, 2026मजदूर एवं बच्चों को डोर टू डोर अभियान के तहतफाइलेरिया के दवाई खिलाई गई
