
उज्जवल भविष्य निशुल्क कोचिंग सेंटर में आयोजित हुआ विशेष कार्यक्रम
उज्जवल भविष्य निशुल्क कोचिंग सेंटर में आज कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “जीवन में सफलता पाने के लिए लक्ष्य स्पष्ट होना चाहिए। मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है।”
ज्वाला बंजारे ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को सरकारी एवं निजी क्षेत्र के अनेक कोर्सों की जानकारी दी, जिनमें पीएससी, एसएससी, रेलवे, बैंकिंग, पुलिस, नर्सिंग, आईटीआई, इंजीनियरिंग, मेडिकल, शिक्षक भर्ती जैसे विभिन्न करियर विकल्पों के बारे में विस्तार से बताया गया।
उन्होंने विद्यार्थियों को अपने रुचि और योग्यता के अनुसार सही दिशा चुनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम में कोचिंग संचालक, शिक्षकगण, विद्यार्थी एवं अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
अंत में विद्यार्थियों ने जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे का आभार व्यक्त किया और कहा कि उनका यह मार्गदर्शन उनके भविष्य के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा
Author Profile

Latest entries
UncategorizedFebruary 27, 2026शासकीय कर्मचारियों के लिए कैशलेस चिकित्सा की ऐतिहासिक सौगात – छत्तीसगढ़ कृषि अधिकारी संघ, बिलासपुर ने सरकार का जताया आभार”
UncategorizedFebruary 26, 2026गरियाबंद जिले में RAMP योजना अंतर्गत एक दिवसीय संवेदनशीलता कार्यक्रमों का सफल आयोजन
UncategorizedFebruary 24, 2026मजदूर एवं बच्चों को डोर टू डोर अभियान के तहतफाइलेरिया के दवाई खिलाई गई
UncategorizedFebruary 24, 2026मजदूर एवं बच्चों को डोर टू डोर अभियान के तहतफाइलेरिया के दवाई खिलाई गई
