
मस्तुरी विकासखंड के मध्य नगरीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में त्रैमासिक परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह दीपावली पर्व के शुभ अवसर पर हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे ने विद्यार्थियों का मुंह मीठा कर एवं सप्रेम भेंट देकर सम्मान किया। उन्होंने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा —
“दीपावली का यह पावन पर्व मेहनत और सफलता का संदेश देता है। विद्यार्थी अपनी लगन और ईमानदारी से शिक्षा के क्षेत्र में नया प्रकाश फैलाएं।”
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य प्रदीप कुमार वैष्णव, उप प्राचार्य गोकुल प्रसाद पाटले, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी करुणेश कुमार नापित एवं व्याख्याता शुभम जोगी सहित समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
सभी ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिसर में दीपावली जैसे उल्लास और आनंद का वातावरण देखने को मिला
Author Profile

Latest entries
UncategorizedFebruary 27, 2026शासकीय कर्मचारियों के लिए कैशलेस चिकित्सा की ऐतिहासिक सौगात – छत्तीसगढ़ कृषि अधिकारी संघ, बिलासपुर ने सरकार का जताया आभार”
UncategorizedFebruary 26, 2026गरियाबंद जिले में RAMP योजना अंतर्गत एक दिवसीय संवेदनशीलता कार्यक्रमों का सफल आयोजन
UncategorizedFebruary 24, 2026मजदूर एवं बच्चों को डोर टू डोर अभियान के तहतफाइलेरिया के दवाई खिलाई गई
UncategorizedFebruary 24, 2026मजदूर एवं बच्चों को डोर टू डोर अभियान के तहतफाइलेरिया के दवाई खिलाई गई
