March 1, 2026

मटिया स्कूल में छात्रों के सपनों को मिली नई रफ्तार, जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे ने किया सरस्वती साइकिल वितरण

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मटिया में शनिवार को कक्षा 9वीं के विद्यार्थियों को सरस्वती साइकिल योजना के तहत निःशुल्क साइकिल वितरित की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे ने बच्चों को साइकिल प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अपने संबोधन में ज्वाला बंजारे ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही यह योजना विद्यार्थियों के लिए शिक्षा का मार्ग आसान बना रही है। साइकिल मिलने से बच्चों का समय बचेगा, वे नियमित रूप से विद्यालय आ पाएंगे और विशेषकर बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने बच्चों को मेहनत और लगन से पढ़ाई कर अपने माता-पिता और क्षेत्र का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी


इस अवसर पर शाला विकास समिति के अध्यक्ष राधेश्याम चंदेल, सरपंच प्रतिनिधि उत्तरा चंदेल, ग्राम पंचायत डंगनिया के सरपंच हर प्रसाद भारते, पंच मोहित और प्रदीप, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मटिया के प्राचार्य सुरेंद्र राय सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

साइकिल पाकर विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी झलक उठी। उन्होंने बताया कि अब उन्हें लंबी दूरी पैदल तय करने की समस्या से राहत मिलेगी और पढ़ाई पर अधिक ध्यान केंद्रित कर सकेंगे। विद्यालय परिवार ने इस योजना को शिक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया और जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे सहित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *