
मस्तूरी। हर्ष की बात है कि सन्त शिरोमणि गुरू घासीदास बाबा जी की मोपका में दिनांक 29-12-24 को आयोजित
जन्मोत्सव सह सामाजिक मिलन समारोह की अध्यक्षता करते हुए परम पूज्य गुरु खुशवंत साहेब जी विधायक एवं उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ ने
हमारी मांग पर निर्माणाधीन डॉ अम्बेडकर मांगलिक भवन एवं सतनामी समाज के लिये चिन्हांकित भूमि के लिये बाउंड्री हेतु 50 लाख रूपये की घोषणा मंच से की थी |
उक्त घोषणा को माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी ने इसी बजट में शामिल करते हुए स्वीकृति प्रदान कर दी है और राशि निर्गमित करने की प्रक्रिया भी हो चुकी है |
निसंदेह परम श्रद्धेय गुरु खुशवंत साहेब जी द्वारा हमारे मोपका में निर्माणाधीन डा अम्बेडकर मांगलिक भवन की बाउंड्री वाल स्वीकृति से पूरा बिलासपुर के सामाजिक लोगों में हर्ष व्याप्त है | इसके लिये माननीय गुरु जी को एवं हमारे मार्गदर्शक आदेशक निर्देशक धर्म गुरु राजा गुरु गुरु बालदास साहेब को बोड़सरा बाड़ा मेला स्थल पर आयोजित समारोह में महा -माला के साथ स्वागत और धन्यवाद ज्ञापित किया गया |
प्रतिनिधि मंडल में राजकुमार अंचल ,
जितेंद्र पाटले ,डा मोहन शेंडे ,संतोष कोशले ,दुलरवा मधुकर ,मोहन लाल बर्मन ,अश्वनी कांत ,कांति जाटवर ,
सुशील सूर्यवंशी ,श्रीमती सत्यलक्ष्मी ,श्रीमती किरण शेंडे ,श्रीमती सुचित्रा शेंडे, आदि गुरु घासीदास वेलफेयर सोसायटी के सदस्य गण उपस्थित रहे|’
Author Profile

Latest entries
UncategorizedFebruary 27, 2026शासकीय कर्मचारियों के लिए कैशलेस चिकित्सा की ऐतिहासिक सौगात – छत्तीसगढ़ कृषि अधिकारी संघ, बिलासपुर ने सरकार का जताया आभार”
UncategorizedFebruary 26, 2026गरियाबंद जिले में RAMP योजना अंतर्गत एक दिवसीय संवेदनशीलता कार्यक्रमों का सफल आयोजन
UncategorizedFebruary 24, 2026मजदूर एवं बच्चों को डोर टू डोर अभियान के तहतफाइलेरिया के दवाई खिलाई गई
UncategorizedFebruary 24, 2026मजदूर एवं बच्चों को डोर टू डोर अभियान के तहतफाइलेरिया के दवाई खिलाई गई
