
मस्तूरी। ब्लॉक मुख्यालय के अंबेडकर चौक स्थित शासकीय प्राथमिक शाला गोपीयापारा में दो महिला शिक्षिकाओं के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया। घटना के बाद प्रधानपाठीका ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
मिली जानकारी के अनुसार शाला की प्रधानपाठीका शीला यादव एवं उसी स्कूल में पदस्थ महिला शिक्षिका मंजू सोनी के बीच सफाई व्यवस्था को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि शिक्षिका मंजू सोनी ने प्रधानपाठीका को फोन कर स्कूल बुलाया और सफाई व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए उनके साथ बहस करने लगी। इसी दौरान उसने अपने मोबाइल से प्रधानपाठीका का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। जब प्रधानपाठीका ने वीडियो बनाने पर आपत्ति जताई, तो विवाद बढ़कर हाथापाई में बदल गया।
घटना के बाद प्रधानपाठीका शीला यादव ने मस्तूरी थाने पहुंचकर शिक्षिका मंजू सोनी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में उन्होंने यह आरोप भी लगाया है कि घटना की जानकारी देने पर मस्तूरी विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेने के बजाय उल्टा उन पर ही दबाव बनाते हुए कहा – “जो करना है कर लो, थाने में शिकायत कर लो।” इससे प्रधानपाठीका मानसिक रूप से आहत हुईं।
वही इस मामले में मस्तूरी थाना प्रभारी हरिश टांडेकर ने जानकारी देते हुए बताया कि यह शिक्षा विभाग की मामला है, इस मामले की जानकारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी को दे दी गई है,थाने में आए शिकायत के अनुसार मामले की जांच चल रही है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedFebruary 27, 2026शासकीय कर्मचारियों के लिए कैशलेस चिकित्सा की ऐतिहासिक सौगात – छत्तीसगढ़ कृषि अधिकारी संघ, बिलासपुर ने सरकार का जताया आभार”
UncategorizedFebruary 26, 2026गरियाबंद जिले में RAMP योजना अंतर्गत एक दिवसीय संवेदनशीलता कार्यक्रमों का सफल आयोजन
UncategorizedFebruary 24, 2026मजदूर एवं बच्चों को डोर टू डोर अभियान के तहतफाइलेरिया के दवाई खिलाई गई
UncategorizedFebruary 24, 2026मजदूर एवं बच्चों को डोर टू डोर अभियान के तहतफाइलेरिया के दवाई खिलाई गई
