

मस्तूरी। प्रतिवर्षानुसार रावत नृत्य महोत्सव समिति एवं यादव समाज मस्तूरी द्वारा रावत नृत्य महोत्सव का आयोजन कल 14 नवंबर को संध्या 6 बजे से शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मैदान मस्तूरी में किया गया है। महोत्सव के मुख्य अतिथि दिलीप लहरिया विधायक मस्तूरी होंगे। समारोह की अध्यक्षता डॉ.सोमनाथ यादव पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग छत्तीसगढ़ शासन (कैबिनेट मंत्री दर्जा) करेंगे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में सर्वश्री शिवप्रताप साव पूर्व पार्षद, श्रीमती अरुणा सूर्या सभापति जिला पंचायत, श्रीमती सतकली बावरे सदस्य जिला पंचायत, दामोदर कांत सदस्य जिला पंचायत, विनोद सिंह ठाकुर पूर्व उपाध्यक्ष जनपद पंचायत मस्तूरी के साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती सरस्वती बिंझवार अध्यक्ष जनपद पंचायत मस्तूरी, नीतेश सिंह ठाकुर उपाध्यक्ष जनपद पंचायत मस्तूरी, देवेंद्र कृष्णन जनपद सदस्य मस्तूरी, श्रीमती सुनीता सारथी सरपंच मस्तूरी, विवेक त्रिपाठी मंडल अध्यक्ष भाजपा, किशोर राठौर अध्यक्ष व्यापारी संघ मस्तूरी, गजानंद राठौर विधायक प्रतिनिधि, नीरज यादव जिला युवा भाजपा नेता बिलासपुर शामिल होंगे। रावत नृत्य महोत्सव समिति के संयोजक दिलीप यादव, अध्यक्ष कन्हैया यादव, उपाध्यक्ष राहुल यादव ने बताया कि प्रतिवर्षानुसार रावत नृत्य महोत्सव को बड़े ही धूमधाम से मनाने के लिए समिति के सदस्यगण जोरशोर से जुटे हुए है और भाग लेने वाली समस्त टीमों के लिए आकर्षण पुरस्कार के साथ उनके लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई है। समिति ने जिला भर के समस्त यादव बंधुओं सहित क्षेत्र वासियों को इस रावत नृत्य महोत्सव में शामिल होने आमंत्रित किए हैं।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedFebruary 27, 2026शासकीय कर्मचारियों के लिए कैशलेस चिकित्सा की ऐतिहासिक सौगात – छत्तीसगढ़ कृषि अधिकारी संघ, बिलासपुर ने सरकार का जताया आभार”
UncategorizedFebruary 26, 2026गरियाबंद जिले में RAMP योजना अंतर्गत एक दिवसीय संवेदनशीलता कार्यक्रमों का सफल आयोजन
UncategorizedFebruary 24, 2026मजदूर एवं बच्चों को डोर टू डोर अभियान के तहतफाइलेरिया के दवाई खिलाई गई
UncategorizedFebruary 24, 2026मजदूर एवं बच्चों को डोर टू डोर अभियान के तहतफाइलेरिया के दवाई खिलाई गई
