

बकरकुड़ा। सेंट पॉल कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल बकरकुड़ा में 14 नवंबर 2025, दिन शुक्रवार को बाल दिवस के अवसर पर भव्य बाल मेला महोत्सव का आयोजन किया गया। यह दिवस हमारे देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के जन्मदिवस पर बच्चों को समर्पित किया जाता है। इसी उपलक्ष्य में विद्यालय परिसर में विविध सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों से भरपूर बाल मेला उत्साहपूर्वक मनाया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्या श्रीमती सतकली बावरे, जनपद सदस्य श्री ज्वाला बंजारे, जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रिंसिपल मनोज श्रीवास्तव, समन्वयक के.आर. रजक, संकुल प्रभारी विश्वजीत राय, प्रोफेसर मंगल निराला, ग्राम बकरकुड़ा सरपंच श्रीमती काजल भास्कर, सरपंच हर प्रसाद भार्गव, सरपंच टंकेश्वरी चंद्रसेन एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विद्यालय के डायरेक्टर श्री दिलीप भार्गव एवं श्रीमती संगीता भार्गव, प्रिंसिपल रामगुलाब राय, उप प्रिंसिपल अरविंद भारती, तथा सभी शिक्षकगण— धनपत सर, आनंद सर, जांगड़े सर, हिमानी अनंत मैम, मेघा उपाध्याय मैम, सुमन मैम, संजीव सर, विक्रांत चंद्रसेन सर, दीपांशु सर, रिया मैम, दुर्गा मैम, वर्षा मैम, कल्याणी मैम, जगत सर, योगेश्वरी मैम, शुभद्रा मरकाम मैम, करिश्मा मैम, लखनी मैम, प्रगति मैम, नम्रता मैम, कविता मैम, अर्चना, दीपिका, मुस्कान, करिश्मा एवं अन्य शिक्षकगण— की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी भव्य बनाया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पालकगण एवं ग्रामवासियों ने भी शामिल होकर बच्चों का उत्साह बढ़ाया। बाल मेले में विद्यार्थियों ने विभिन्न व्यवसाय, कला, हस्तशिल्प, फूड स्टॉल तथा रचनात्मक प्रतिभाओं का शानदार प्रदर्शन किया, जिसे उपस्थित अतिथियों द्वारा विशेष रूप से सराहा गया।
मुख्य अतिथियों ने बच्चों की मेहनत, प्रतिभा और आत्मविश्वास की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। यह कार्यक्रम बच्चों में नेतृत्व क्षमता, उद्यमिता और रचनात्मक सोच को प्रोत्साहित करता है।
बाल मेला महोत्सव सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें विद्यालय परिवार, अभिभावकों एवं ग्रामवासियों का विशेष योगदान रहा।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedFebruary 27, 2026शासकीय कर्मचारियों के लिए कैशलेस चिकित्सा की ऐतिहासिक सौगात – छत्तीसगढ़ कृषि अधिकारी संघ, बिलासपुर ने सरकार का जताया आभार”
UncategorizedFebruary 26, 2026गरियाबंद जिले में RAMP योजना अंतर्गत एक दिवसीय संवेदनशीलता कार्यक्रमों का सफल आयोजन
UncategorizedFebruary 24, 2026मजदूर एवं बच्चों को डोर टू डोर अभियान के तहतफाइलेरिया के दवाई खिलाई गई
UncategorizedFebruary 24, 2026मजदूर एवं बच्चों को डोर टू डोर अभियान के तहतफाइलेरिया के दवाई खिलाई गई
