
पचपेड़ी परिक्षेत्र की ग्राम पंचायत रहटाटोर स्थित प्राथमिक शाला में एफ.एल.एन. (मूलभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान) मेला धूमधाम से आयोजित किया गया। नई शिक्षा नीति 2020 के निपुण भारत मिशन के अंतर्गत 3 से 9 वर्ष के बच्चों के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए वर्ष 2021 से यह राष्ट्रीय मिशन चलाया जा रहा है।
मेले में बच्चों ने अपनी रचनात्मकता और सीखने की क्षमता को दर्शाते हुए कुल छह आकर्षक इंस्टॉल लगाए, जिनमें पंजीयन, शारीरिक विकास, भाषा विकास, बौद्धिक विकास, गणित पूर्व तैयारी तथा बच्चों का कोना शामिल रहा।
पहले इंस्टॉल में बच्चों ने पंजीयन कराया, वहीं दूसरे इंस्टॉल में खेलकूद व संतुलित आहार के माध्यम से शारीरिक विकास की जानकारी दी गई। तीसरे इंस्टॉल में बौद्धिक विकास के लिए रंग-बिरंगे चित्र कार्ड, कंकड़ और रोचक सामग्री रखी गई। चौथे इंस्टॉल भाषा विकास में वर्ड कार्ड, कविता कार्ड और चित्र कार्ड के माध्यम से भाषा विकास को प्रदर्शित किया गया। पाँचवे इंस्टॉल में गणित की पूर्व तैयारी और जैसे वृत्त, त्रिभुज, वर्ग, आयत आदि छठवें इंस्टॉल में बच्चों का कोना स्केच पेन रंगीन पेंसिल, मुखौटा, इमोजी, वस्तुओं के माध्यम से बच्चों ने अपनी समझ प्रस्तुत की।
कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में सीखने की बुनियादी क्षमताओं को मजबूत करना और शिक्षा को रोचक एवं आनंदमय बनाना रहा।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedFebruary 27, 2026शासकीय कर्मचारियों के लिए कैशलेस चिकित्सा की ऐतिहासिक सौगात – छत्तीसगढ़ कृषि अधिकारी संघ, बिलासपुर ने सरकार का जताया आभार”
UncategorizedFebruary 26, 2026गरियाबंद जिले में RAMP योजना अंतर्गत एक दिवसीय संवेदनशीलता कार्यक्रमों का सफल आयोजन
UncategorizedFebruary 24, 2026मजदूर एवं बच्चों को डोर टू डोर अभियान के तहतफाइलेरिया के दवाई खिलाई गई
UncategorizedFebruary 24, 2026मजदूर एवं बच्चों को डोर टू डोर अभियान के तहतफाइलेरिया के दवाई खिलाई गई
