
दस लाख रुपए के लागत से बना सतनाम भवन ।
पंथी दलों ने किया बाबा जी के भजनों पर मनमोहक प्रस्तुति
जय जय सतनाम के जय घोष से गूंज उठा ग्राम किरारी
सतनामी समाज किरारी के द्वारा शानदार पंथी नृत्य करने वालों को दिया पुरस्कार।
मस्तूरी।ग्राम पंचायत किरारी में संत शिरोमणि गुरु घासीदास बाबा जी की 269वी जयंती समारोह एवं सतनाम भवन लोकार्पण कार्यक्रम संपन्न हुआ, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि – दिलीप लहरिया मस्तुरी विधायक , विशिष्ट अतिथियो में सतकली बावरे जिला पंचायत सदस्य,दामोदर कांत जिला पंचायत सदस्य,ठा.नितेश सिंह उपाध्यक्ष जनपद पंचायत मस्तूरी, देवेंद्र कृष्णन जनपद सदस्य मस्तूरी,धरम भार्गव प्रदेश अध्यक्ष मानवाधिकार सहायता संस्थान भारत,राजमहंत लखन टंडन विधायक प्रतिनिधि मस्तूरी, राहुल सिंह ठाकुर पूर्व उपसरपंच किरारी,राजेश सिंह भदौरा सरपंच प्रतिनिधि ,राहुल राय राष्ट्रीय प्रतिनिधि एनयूएसआई ,विजय सुमन प्रेस क्लब अध्यक्ष मस्तूरी समेत बड़ी संख्या में सर्व समाज के लोग उपस्थित होकर नवनिर्मित सतनाम भवन का फीता दिलीप लहरिया, किरारी सरपंच ठा तामेश सिंह,राहुल सिंह के द्वारा काटकर लोकार्पण किया जिसके बाद आए हुए अतिथियों का पंथी नृत्य के साथ स्वेत खम्भ तक स्वागत करते हुए ले जाया गया जहां पर आए हुए सभी अतिथियों ने बाबा जी की श्वेत खम्भ में पूजा अर्चना की जिसके बाद राहुल सिंह ने श्वेत खम्भ में ध्वजा रोहन किया जिसके बाद मंच में आसीन हुए सभी अतिथियों का फूल माला, गुलदस्ता भेंट कर स्वागत कार्यक्रम संपन्न हुआ मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया ने मंच को संबोधित करते कहा कि पिछले साल बाबा जी के जयंती पर आया था तो समाज के लोगों के निवेदन पर दस लाख रुपए का सतनाम भवन निर्माण कार्य के लिए राशि का घोषणा किया था जो इतना जल्दी भवन बनकर तैयार हुआ जिसके लिए ग्राम पंचायत सरपंच को बहुत बहुत बधाई बाबा जी के बताए रास्ते पर सभी चले ताकि समाज ओर आगे बढ़ सके यही बाबा जी से प्रार्थना करता हूं।
उक्त कार्यक्रम में मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया,किरारी सरपंच ठा तामेश सिंह ठाकुर ,राहुल सिंह ठाकुर,देवेंद्र कृष्णन, दामोदर कांत, सत कली बावरे,परमेश्वर सुमन ,मेलू सिंह,धनी सिंह,सुनील चौधरी राजेश सिंह,सुनहर साहू, रवि सिंह,राम मौर्य, बदल खूंटे,संजय राय, ,पच कुमार सुमन,लाल जी गेंदले,संतोष बर्मन, राकेश सुमन,अजय सुमन ,पवन गोयल,मनीष कुमार धर्मेन्द्र गेंदल ,नीतीश बंजारे,स्वराज सुमन,सहित वरिष्ठ जन एवं युवा साथियों का कार्यक्रम में विशेष सहयोग मिला कार्यक्रम में चार चांद लगाने और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए “तोर सुरता के मारे “के सांस्कृतिक कार्यक्रम रंगा रंग भी देखने को मिला जहां छत्तीसगढ़ी सिंगर ईश्वर बघेल एवं गायिका प्रतिभा निषाद द्वारा अपने सुरों की छटा बिखेरी।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedFebruary 27, 2026शासकीय कर्मचारियों के लिए कैशलेस चिकित्सा की ऐतिहासिक सौगात – छत्तीसगढ़ कृषि अधिकारी संघ, बिलासपुर ने सरकार का जताया आभार”
UncategorizedFebruary 26, 2026गरियाबंद जिले में RAMP योजना अंतर्गत एक दिवसीय संवेदनशीलता कार्यक्रमों का सफल आयोजन
UncategorizedFebruary 24, 2026मजदूर एवं बच्चों को डोर टू डोर अभियान के तहतफाइलेरिया के दवाई खिलाई गई
UncategorizedFebruary 24, 2026मजदूर एवं बच्चों को डोर टू डोर अभियान के तहतफाइलेरिया के दवाई खिलाई गई
