
मस्तूरी क्षेत्र के मल्हार में फैशन प्रेमियों के लिए एक नई सौगात के रूप में द स्मार्ट फैशन शॉप का भव्य उद्घाटन जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे के करकमलों से संपन्न हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे रहे।
इस फैशन शॉप के ओनर सोमनाथ सिंह एवं अरुण चतुर्वेदी हैं, जिन्होंने क्षेत्रवासियों को आधुनिक फैशन एवं किफायती दामों पर बेहतर विकल्प उपलब्ध कराने का संकल्प लिया है। उद्घाटन समारोह में क्षेत्रवासियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम उत्साह और उमंग से भरपूर रहा।
इस अवसर पर उदय भार्गव, डॉक्टर यश साहू, शैली चतुर्वेदी, विरु पुरैना, राजा पुरैना, चित्रकांत जांगड़े, लक्की बंजारे, शैलेश कुमार यादव सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। साथ ही मीडिया कर्मियों की सक्रिय उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया।
जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस प्रकार के नए व्यापारिक प्रतिष्ठान क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर भी प्रदान करते हैं। उन्होंने द स्मार्ट फैशन शॉप के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए संचालकों को शुभकामनाएँ दीं।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedFebruary 27, 2026शासकीय कर्मचारियों के लिए कैशलेस चिकित्सा की ऐतिहासिक सौगात – छत्तीसगढ़ कृषि अधिकारी संघ, बिलासपुर ने सरकार का जताया आभार”
UncategorizedFebruary 26, 2026गरियाबंद जिले में RAMP योजना अंतर्गत एक दिवसीय संवेदनशीलता कार्यक्रमों का सफल आयोजन
UncategorizedFebruary 24, 2026मजदूर एवं बच्चों को डोर टू डोर अभियान के तहतफाइलेरिया के दवाई खिलाई गई
UncategorizedFebruary 24, 2026मजदूर एवं बच्चों को डोर टू डोर अभियान के तहतफाइलेरिया के दवाई खिलाई गई
