
मस्तूरी।कांग्रेस पार्टी के मनरेगा बचाओ अभियान को लेकर विश्राम गृह मल्हार में एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में क्षेत्रीय विधायक की उपस्थिति/आह्वान को प्रमुखता देते हुए अभियान की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में मंडल प्रभारी ज्वाला प्रसाद बंजारे, किरण यादव, शुक्रितता बादल खूंटे, लक्ष्मण कांत, नवीन अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष सुरेश कुर्रे, टिकेंद्र सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान पचपेड़ी मंडल अंतर्गत विभिन्न ग्रामों में पदयात्रा एवं जनसभाओं के आयोजन को लेकर रणनीति तैयार की गई। इसी क्रम में दिनांक 25/01/2026 को आयोजित होने वाले कार्यक्रमों हेतु रूट चार्ट तैयार किया गया।
तय कार्यक्रम के अनुसार केवटा डीह, टांगर, भरारी, सुलौनी, भुरकुंडा, बेल्हा, सुकुलकारी, लोहराबोर, जलसों, जुनवानी एवं कटहा ग्रामों में कांग्रेस पार्टी द्वारा पदयात्रा एवं सभाएं आयोजित की जाएंगी।
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि क्षेत्रीय विधायक, जिला कांग्रेस अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष, ब्लॉक यूथ कांग्रेस अध्यक्ष, मंडल के सभी बूथ अध्यक्ष एवं प्रभारी कार्यक्रमों में शामिल होकर अभियान को मजबूती प्रदान करेंगे।
कांग्रेस पार्टी ने मनरेगा को बचाने और मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए जनआंदोलन को और तेज करने का संकल्प लिया।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedFebruary 27, 2026शासकीय कर्मचारियों के लिए कैशलेस चिकित्सा की ऐतिहासिक सौगात – छत्तीसगढ़ कृषि अधिकारी संघ, बिलासपुर ने सरकार का जताया आभार”
UncategorizedFebruary 26, 2026गरियाबंद जिले में RAMP योजना अंतर्गत एक दिवसीय संवेदनशीलता कार्यक्रमों का सफल आयोजन
UncategorizedFebruary 24, 2026मजदूर एवं बच्चों को डोर टू डोर अभियान के तहतफाइलेरिया के दवाई खिलाई गई
UncategorizedFebruary 24, 2026मजदूर एवं बच्चों को डोर टू डोर अभियान के तहतफाइलेरिया के दवाई खिलाई गई
