
मस्तूरी/बिलासपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठन सृजनीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज की सहमति एवं अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार अंचल की अनुशंसा पर ज्वाला प्रसाद बंजारे को ब्लॉक मस्तूरी (अ.जा.) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
ज्वाला प्रसाद बंजारे ग्राम बिनैका, पोस्ट ओखर, तहसील पचपेड़ी, जिला बिलासपुर (छ.ग.) के निवासी हैं। उन्हें तत्काल प्रभाव से पदभार ग्रहण करते हुए संगठन को मजबूत करने एवं पार्टी की विचारधारा को जमीनी स्तर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश नेतृत्व ने उनसे अपेक्षा व्यक्त की है कि वे कांग्रेस पार्टी के सिद्धांतों के अनुरूप निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करते हुए संगठन विस्तार और मजबूती में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
इस नियुक्ति से क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। भारतीय युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष देवेंद्र कृष्णन ने भी इस नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए ज्वाला प्रसाद बंजारे को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में मस्तूरी ब्लॉक में संगठन को नई ऊर्जा एवं दिशा मिलेगी।
नव नियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष ज्वाला प्रसाद बंजारे ने अपने संबोधन में कहा कि वे प्रदेश नेतृत्व, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज एवं अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार अंचल के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि यह दायित्व उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक संकल्प है। वे संगठन के सृजनीकरण को गति देने, अनुसूचित जाति वर्ग के अधिकारों की रक्षा करने तथा कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूर्ण निष्ठा और लगन से कार्य करेंगे तथा सभी वरिष्ठ एवं युवा साथियों के सहयोग से मस्तूरी ब्लॉक में कांग्रेस को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रयास करेंगे।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedFebruary 27, 2026शासकीय कर्मचारियों के लिए कैशलेस चिकित्सा की ऐतिहासिक सौगात – छत्तीसगढ़ कृषि अधिकारी संघ, बिलासपुर ने सरकार का जताया आभार”
UncategorizedFebruary 26, 2026गरियाबंद जिले में RAMP योजना अंतर्गत एक दिवसीय संवेदनशीलता कार्यक्रमों का सफल आयोजन
UncategorizedFebruary 24, 2026मजदूर एवं बच्चों को डोर टू डोर अभियान के तहतफाइलेरिया के दवाई खिलाई गई
UncategorizedFebruary 24, 2026मजदूर एवं बच्चों को डोर टू डोर अभियान के तहतफाइलेरिया के दवाई खिलाई गई
