बिलासपुर
आचार संहिता में पूर्व सरपंच ने निकाले 1 करोड़ से ज्यादा की रकम, जनपद व जिला के अधिकारियो को जेब में रखने की देता है धौस ग्राम पंचायत परसदावेद के पूर्व सरपंच का कारनामा, सुशासन तिहार में नवनिर्वाचित पंचो ने किया है शिकायत पूर्व सरपंच की दबंगई, ग्रामीणों व पंचो को धमकी देते हुए कुछ भी कार्यवाही नहीं होने का भर रहा दंभ

बिलासपुर : मस्तुरी जनपद के ग्राम पंचायत परसदावेद के पूर्व सरपंच ने अपनी मनमानी करते हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान आचार संहिता लागू होने के बावजूद नियम विरुद्ध पंचायत के खनिज न्यास की राशि 1 करोड़ आठ लाख निकाल लिए, जब ग्रामीणों व नवनिर्वाचित पंचो ने राशि आहरण को लेकर विरोध जताया तो पूर्व सरपंच श्रीमती अम्बिका साहू एवं सचिव सतीश टंडन के द्वारा जिला व जनपद के अधिकारियो को अपनी जेब में रखने का हवाला देते हुए किसी भी शिकायत पर कोई कार्यवाही नहीं होने का दंभ भरा जा रहा है वही ग्रामीणों ने पंचो ने पूर्व सरपंच की शिकायत जनपद सीईओ व सुशासन तिहार कार्यक्रम में अधिकारियो से किया है|
ग्राम पंचायत परसदावेद के पंचो एवं ग्रामीणों ने अपनी शिकायत में बताया कि निर्वाचन अवधि एवं आचार संहिता लगने एवं नवनिर्वाचित सरपंच का शपथ ग्रहण उपरांत पूर्व सरपंच श्रीमती अम्बिका साहू का कार्यकाल 11 फरवरी 2025 को समाप्त हो गया था। उसके बाद भी जिला खनिज न्यास संस्थान मद पंचायत खाता कमांक 915010065476482 एक्सिस बैंक शाखा जयरामनगर से फर्जी तरीके से राशि 10838000.00 (शब्दों में – एक करोड़ आठ लाख अड़तीस हजार रूपये) आहरण किया गया है|
ग्राम पंचायत नियम प्रावधानों अनुसार 10000/- के ऊपर के राशि को चेक से फर्म को भुगतान करने का प्रागवधान है। किन्तु उनके द्वारा नियम का उल्लघंन करते हुये, फर्जी तरीके नगदी आहरण किया गया है। ग्राम पंचायत परसदावेद का निर्माण कार्य अपूर्ण एवं अप्रारंभ है। उसके उपरांत भी पूर्व सरपंच श्रीमती अम्बिका साहू एवं सचिव श्री सतीश कुमार टंडन के द्वारा राशि आहरण किया गया है।
ग्राम पंचायत का सरपंच चुनाव 17 फरवरी 2025 को संपन्न हुआ एवं 25 फरवरी 2025 को शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। तथा दिनांक 01 मार्च 2025 को ग्राम पंचायत के उक्त खाता में राशि प्राप्त हुई थी।. तथा 04 मार्च 2025 से 17 मार्च 2025 तक राशि आहरित की गई है, पूर्व सरपंच एवं सचिव के द्वारा घोर अनिमियता बरती गई है। पंचायत सचिव सतीश टंडन वर्तमान में सचिव संघ जनपद मस्तूरी का अध्यक्ष है तथा ग्रामीणों एवं पंचों से अभद्र व्यवहार करते है, तथा अपने ऊंचे पहुंच का हवाला देते है एवं उनके कार्य एवं व्यवहार से हम असंतुष्ट है । ग्रामीणों एवं पंचो ने उपरोक्त शिकायत कर अवैधानिक रूप से आहरित की गई राशि को वसूली कर उक्त दोषीयों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने की मांग किया है|….. शिवचरण भास्कर की खास खबर
Author Profile

Latest entries
UncategorizedFebruary 27, 2026शासकीय कर्मचारियों के लिए कैशलेस चिकित्सा की ऐतिहासिक सौगात – छत्तीसगढ़ कृषि अधिकारी संघ, बिलासपुर ने सरकार का जताया आभार”
UncategorizedFebruary 26, 2026गरियाबंद जिले में RAMP योजना अंतर्गत एक दिवसीय संवेदनशीलता कार्यक्रमों का सफल आयोजन
UncategorizedFebruary 24, 2026मजदूर एवं बच्चों को डोर टू डोर अभियान के तहतफाइलेरिया के दवाई खिलाई गई
UncategorizedFebruary 24, 2026मजदूर एवं बच्चों को डोर टू डोर अभियान के तहतफाइलेरिया के दवाई खिलाई गई
