

ग्राम पंचायत भिलाई, बलौदा – जिला जांजगीर-चांपा
एंकर ग्राम पंचायत भिलाई निवासी 27 वर्षीय युवक आनंद देवांगन ने शनिवार को दाधापारा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले उसने 29 मिनट का वीडियो यूट्यूब पर अपलोड कर आरोप लगाया कि उसकी पत्नी शुभी देवांगन, ससुराल पक्ष के अन्य सदस्य और चांपा के व्यापारी संजू थावानी सहित कई लोगों द्वारा उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया।
विजयाल वीडियो में आनंद ने बताया कि वह कई बार बलौदा थाना गया, पर मुंशी केदार ने उसका आवेदन लेने से मना कर दिया। परिजनों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सभी आरोपियों पर IPC की धारा 306 के तहत एफआईआर दर्ज करने, मोबाइल-कॉल डिटेल्स की जांच और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
जनता व सामाजिक संगठनों ने पुलिस अधीक्षक से मामले में त्वरित हस्तक्षेप की मांग की है। यह मामला सिस्टम की खामोशी के खिलाफ एक गंभीर चेतावनी बनकर उभरा है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedFebruary 27, 2026शासकीय कर्मचारियों के लिए कैशलेस चिकित्सा की ऐतिहासिक सौगात – छत्तीसगढ़ कृषि अधिकारी संघ, बिलासपुर ने सरकार का जताया आभार”
UncategorizedFebruary 26, 2026गरियाबंद जिले में RAMP योजना अंतर्गत एक दिवसीय संवेदनशीलता कार्यक्रमों का सफल आयोजन
UncategorizedFebruary 24, 2026मजदूर एवं बच्चों को डोर टू डोर अभियान के तहतफाइलेरिया के दवाई खिलाई गई
UncategorizedFebruary 24, 2026मजदूर एवं बच्चों को डोर टू डोर अभियान के तहतफाइलेरिया के दवाई खिलाई गई
