Home पचपेड़ी :- घर के बाहर बुजुर्ग की चारपाई पर संदिग्ध अवस्था में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई
पचपेड़ी :- घर के बाहर बुजुर्ग की चारपाई पर संदिग्ध अवस्था में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई

पचपेड़ी – थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम लोहराबोर में रविवार सुबह एक बुजुर्ग की लाश घर के बाहर चारपाई पर संदिग्ध अवस्था में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान केशव रात्रे पिता पुनता रात्रे 65 वर्ष के रूप में हुई है। मृतक के गले पर चोट के गंभीर निशान पाए गए हैं, जिससे प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने तत्काल पचपेड़ी थाना पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में शव के पास एक धारदार हथियार भी बरामद हुआ है, जिससे मामला और अधिक संदिग्ध हो गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना स्थल की गहनता से जांच की जा रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल हत्या का मामला दर्ज नहीं किया गया है, लेकिन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच जारी
Author Profile

Latest entries
UncategorizedFebruary 27, 2026शासकीय कर्मचारियों के लिए कैशलेस चिकित्सा की ऐतिहासिक सौगात – छत्तीसगढ़ कृषि अधिकारी संघ, बिलासपुर ने सरकार का जताया आभार”
UncategorizedFebruary 26, 2026गरियाबंद जिले में RAMP योजना अंतर्गत एक दिवसीय संवेदनशीलता कार्यक्रमों का सफल आयोजन
UncategorizedFebruary 24, 2026मजदूर एवं बच्चों को डोर टू डोर अभियान के तहतफाइलेरिया के दवाई खिलाई गई
UncategorizedFebruary 24, 2026मजदूर एवं बच्चों को डोर टू डोर अभियान के तहतफाइलेरिया के दवाई खिलाई गई
