
बिलासपुर। तोरवा थाना क्षेत्र में इन दिनों अपराध का ग्राफ लगातार ऊपर चढ़ता जा रहा है। हेमू नगर इलाके में आए दिन लूटपाट की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे आम जनता में भय का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अज्ञात बदमाशों द्वारा राह चलते लोगों से मोबाइल, पैसे और अन्य कीमती सामान छीनने की घटनाएं आम हो गई हैं।
वहीं दूसरी ओर दुमुहानी ढेका स्थित केवट मोहल्ला, जो कि कॉलेज के पीछे का इलाका है, वहां खुलेआम गांजा और दारू का कारोबार चल रहा है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि नशे के सौदागर बिना किसी डर के यह अवैध धंधा संचालित कर रहे हैं, जिससे क्षेत्र के युवाओं पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है।
अब देखने वाली बात यह होगी कि तोरवा थाना पुलिस कब तक इस पर संज्ञान लेती है और दोषियों पर कार्रवाई करती है। फिलहाल स्थानीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से तत्काल कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
छत्तीसगढ़ रिपोर्टर शिवचरण भास्कर रिपोर्टर
Author Profile

Latest entries
UncategorizedApril 18, 2026भीषण गर्मी में बिजली संकट से उबाल, 19 अप्रैल को सब स्टेशन मल्हार में बड़ा प्रदर्शन
UncategorizedApril 16, 2026कलेक्टर के प्रतिबंध के बावजूद मस्तूरी में धड़ल्ले से अवैध बोर खनन, मस्तूरी के जवाबदार अधिकारियों पर उठे रहे सवाल..?
UncategorizedApril 15, 2026ड़ कृष्णमूर्ति बांधी के द्वारा ग्राम पंचायत सुकुलकारी में नवीन धान मंडी का उद्घाटन किया गया
UncategorizedApril 15, 2026डी कृष्णमूर्ति बांधी के द्वारा ग्राम पंचायत सुकुलकारी में नवीन धान मंडी का उद्घाटन किया गया
