
मस्तूरी//बिलासपुर जिले के मस्तूरी विधानसभा के पचपेड़ी तहसील के जोंधरा क्षेत्र में बिजली पानी और सड़क की समस्या को लेकर जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में बिलासपुर कलेक्टर को दिनांक 18,8,25 को ज्ञापन सौपा गया था यह ज्ञापन सैकड़ो ग्रामीणों की उपस्थिति में बिलासपुर कलेक्टर को सौपा गया था जिसमें उन्होंने बिजली पानी सड़क की समस्याओं को जल्द से जल्द दूर करने की बात कही थी पर आज भी व्यवस्था ज्यों का त्यों बना हुआ है ग्रामीण अपने मूलभूत सुविधाओं के लिए जूझ रहे हैं लगातार क्षेत्र में बिजली कटौती लो वोल्टेज की समस्या रोड की समस्या जल की समस्या आदि के लिए जूझ रहे हैं ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया था कि अगर समस्या दूर नहीं हुई तो उनके द्वारा 11 सितंबर 2025 को चक्का जाम किया जाएगा जिसके तरमतान्य में दिनांक 11 सितंबर 2025 यानी आने वाले गुरुवार को मतलब कल पचपेड़ी क्षेत्र के दर्जनों गांव के जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में चक्का जाम होने जा रहा है जिसके लिए सभी गांव में बैठक भी आज शाम रखी गई है चक्का जाम की रूपरेखा इन्हीं बैठकों में तैयार किया जा रहा है आपको बताते चले कि पचपेड़ी क्षेत्र के दर्जनों गांव रोड और बिजली की समस्या से लगातार जूझ रहे हैं ग्रामीण उच्च अधिकारियों से लेकर मस्तूरी क्षेत्र में पदस्थ सभी अधिकारियों को इन समस्याओं से अवगत करा चुके हैं बार बार इनके पास जाकर समस्या गिना रहें हैं लेकिन सुधार के नाम पर कुछ भी नहीं हो रहा है जिसके लिए ग्रामीण चक्का जाम करने के लिए बाध्य हो गए हैं और गुरुवार को नेशनल हाईवे 49 पर चक्का जाम किया जाएगा ऐसी जानकारी छन कर आ रही हैँ
Author Profile

Latest entries
UncategorizedOctober 28, 2026विकसित भारत का नेतृत्व करेंगे युवा, युवाओं की प्रतिभा और सामर्थ्य से देश को बड़ी उम्मीदें : श्री अरुण साव
UncategorizedOctober 26, 2026पचपेड़ी क्षेत्र में कुकुरमुत्ता फूल के जैसे सक्रिय हो चुके हैं लेवर दलाल , जम करा रहें हैं मजदूरों का पलायन, निगरानी व्यवस्था पर उठे सवाल..।
UncategorizedOctober 23, 2026कृषि उत्पादन आयुक्त श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी की अध्यक्षता में कृषि एवं संबद्ध विभागों की संभागीय बैठक सम्पन्न
UncategorizedOctober 15, 2026
