
जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे ने कहा कि आवास योजना में कार्यरत आवास मित्रों को बीते 9 माह से प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं हुआ है, जिसके कारण वे गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि आवास मित्र न सिर्फ लाभार्थियों को योजना की जानकारी और आवेदन प्रक्रिया में सहयोग देते हैं, बल्कि गांव-गांव जाकर मकानों का जियो-टैग (Geo-tagging) भी करते हैं। इसके साथ ही निर्माण कार्य की निगरानी और समय पर रिपोर्टिंग कर योजना को सफल बनाने में दिन-रात जुटे रहते हैं।
बंजारे ने कहा कि –
👉 “आवास मित्र योजना की रीढ़ हैं। उनकी मेहनत और जिम्मेदारी से ही आवास योजना जमीन पर उतरती है। मगर बीते 9 माह से प्रोत्साहन राशि का भुगतान न होना उनके साथ अन्याय है। इससे उनके परिवार की स्थिति दयनीय हो गई है।”
उन्होंने सरकार से मांग की कि प्रोत्साहन राशि का तुरंत भुगतान किया जाए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि शीघ्र राशि जारी नहीं की गई तो वे इस मुद्दे को जन आंदोलन का रूप देंगे और प्रशासन को घेरने पर मजबूर होंगे।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 27, 2026जांच रिपोर्ट में सामने आई ओखर गौधाम में पशुओं की मौत की स्थिति
UncategorizedAugust 27, 2026जिला मुंगेली के थाना पथरिया क्षेत्र के ग्राम सेंदरी मे
UncategorizedAugust 27, 2026जिला मुंगेली के थाना पथरिया क्षेत्र के ग्राम सेंदरी मे
UncategorizedAugust 26, 2026पुलिस अधीक्षक रजनीश सिंह के दिशानिर्देशों में
