
अप.क्र. – 256/2025 धारा 34(2) आब.एक्ट
♦️ पचपेड़ी क्षेत्र में संचालित अवैध कच्ची महुआ शराब पर पचपेड़ी की बड़ी कार्यवाही ।
♦️ 01 आरोपी के कब्जे से 31लीटर अवैध कच्ची शराब किया गया जप्त।
♦️ आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय किया गया पेश।
नाम आरोपी –
सुखचंद डहरिया पिता दुकलहा डहरिया उम्र 46 वर्ष साकिन खपरी बेलपानथाना पचपेड़ी जिला बिलासपुर
विवरण:-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा अवैध शराब पर अंकूश लगाने एवं अवैध करोबार करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। निर्देश प्राप्त होने पर, थाना प्रभारी पचपेड़ी द्वारा अलग टीम बनाकर कार्यवाही हेतु रवाना किया गया था।दौरान पेट्रोलिंग के मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम खपरी बेलपान के सुखचंद डहरिया ने अवैध रूप से शराब विक्री करने हेतु अपने कब्जे में रखा है तथा बिक्री कर रहा है। उक्त सूचना से तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किये, जिसके पालन में टीम द्वारा रेड कार्यवाही किया । आरोपी सुखचंद डहरिया पिता दुकलहा उम्र 46 वर्ष साकिन खपरी बेल पान थाना पचपेड़ी की कब्जे से 31 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त किया गया । आरोपी सुखचंद डहरिया को गिरफ्तार कर दिनांक 11.09.25 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया । ज्ञात हो कि पचपेड़ी पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध लगातार और सख्त कार्यवाही की जा रही है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedOctober 26, 2026पचपेड़ी क्षेत्र में कुकुरमुत्ता फूल के जैसे सक्रिय हो चुके हैं लेवर दलाल , जम करा रहें हैं मजदूरों का पलायन, निगरानी व्यवस्था पर उठे सवाल..।
UncategorizedOctober 23, 2026कृषि उत्पादन आयुक्त श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी की अध्यक्षता में कृषि एवं संबद्ध विभागों की संभागीय बैठक सम्पन्न
UncategorizedOctober 15, 2026
UncategorizedOctober 12, 2026समस्याओं का समाधान खोजने युवाओं को नवाचार के लिए किया प्रेरित
