
आईटीआई कोनी में सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज पर जागरूकता कार्यक्रम
बिलासपुर, 12 अक्टूबर 2026/जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, बिलासपुर द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आदर्श औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई), कोनी में ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज 2026’ को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र की प्रबंधक श्रीमती रेवती कुमार लहरे एवं प्रबंधक श्रीमती आरती झलरिया उपस्थित रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों को नवाचार, उद्यमिता और स्वरोजगार के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों की जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज 2026’ के तहत 10 विभिन्न सेक्टरों से नवीन एवं उपयोगी आइडिया आमंत्रित किए जा रहे हैं। प्रत्येक सेक्टर से 5 विजेताओं का चयन किया जाएगा। इस प्रकार कुल 50 विजेताओं को चुना जाएगा। प्रत्येक विजेता को 10 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। इस तरह प्रतियोगिता के अंतर्गत कुल 5 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि वितरित की जाएगी। अधिकारियों ने विद्यार्थियों को समाज और उद्योगों की वास्तविक समस्याओं को समझकर उनके समाधान के लिए रचनात्मक सोच विकसित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि नवाचार और नए विचारों के माध्यम से रोजगार के अवसर पैदा किए जा सकते हैं तथा युवाओं को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिल सकता है।
कार्यक्रम में प्रतियोगिता की पंजीयन प्रक्रिया एवं आवश्यक दिशा-निर्देशों की जानकारी भी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि प्रतियोगिता में केवल विद्यार्थी ही नहीं, बल्कि बाहर के इच्छुक प्रतिभागी एवं नवाचारकर्ता भी भाग ले सकते हैं। पंजीयन sevainnovationchallenge.in पोर्टल के माध्यम से किये जा सकते है। पंजीयन की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। अधिकारियों ने संस्था के विद्यार्थियों एवं स्टाफ से अपील की कि वे इस प्रतियोगिता की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं, ताकि प्रतिभाशाली युवा अपने नए विचारों के साथ इसमें भाग ले सकें। इस पहल का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं युवाओं में नवाचार और उद्यमशीलता को बढ़ावा देना तथा उनके नए विचारों को उचित मंच उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम में आदर्श औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, कोनी के प्राचार्य, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
रचना/
–00–
Author Profile

Latest entries
UncategorizedOctober 26, 2026पचपेड़ी क्षेत्र में कुकुरमुत्ता फूल के जैसे सक्रिय हो चुके हैं लेवर दलाल , जम करा रहें हैं मजदूरों का पलायन, निगरानी व्यवस्था पर उठे सवाल..।
UncategorizedOctober 23, 2026कृषि उत्पादन आयुक्त श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी की अध्यक्षता में कृषि एवं संबद्ध विभागों की संभागीय बैठक सम्पन्न
UncategorizedOctober 15, 2026
UncategorizedOctober 12, 2026समस्याओं का समाधान खोजने युवाओं को नवाचार के लिए किया प्रेरित
