
ग्राम के विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और शिक्षा के स्तर को नई दिशा देने के उद्देश्य से जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे द्वारा संचालित “उज्ज्वल भविष्य निःशुल्क कोचिंग सेंटर” का भव्य शुभारंभ कल दिनांक 14 सितंबर 2025 को बूढ़ीखार में किया जाएगा।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्र के विधायक श्री दिलीप लहरिया होंगे, जो विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों को संबोधित करेंगे।
कार्यक्रम में दर्जनों जनप्रतिनिधियों का सहयोग मिलेगा और उनकी उपस्थिति से आयोजन भव्य और ऐतिहासिक बनेगा।
ज्वाला बंजारे ने बताया कि इस कोचिंग सेंटर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण विद्यार्थियों को निःशुल्क और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है, ताकि वे प्रतियोगी परीक्षाओं और उच्च शिक्षा में सफलता प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा—
“जहाँ शिक्षा, वहाँ उज्ज्वल भविष्य—यही हमारा संकल्प है।”
ग्रामवासियों और अभिभावकों में इस शुभारंभ को लेकर उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 27, 2026जांच रिपोर्ट में सामने आई ओखर गौधाम में पशुओं की मौत की स्थिति
UncategorizedAugust 27, 2026जिला मुंगेली के थाना पथरिया क्षेत्र के ग्राम सेंदरी मे
UncategorizedAugust 27, 2026जिला मुंगेली के थाना पथरिया क्षेत्र के ग्राम सेंदरी मे
UncategorizedAugust 26, 2026पुलिस अधीक्षक रजनीश सिंह के दिशानिर्देशों में
