
मल्हार।
नवरात्रि पर्व के शुभ अवसर पर जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे ने समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि शक्ति की आराधना का यह पर्व हर व्यक्ति के जीवन में नई ऊर्जा, उमंग और उत्साह का संचार करता है।
ज्वाला बंजारे ने अपने संदेश में कहा कि माँ दुर्गा की असीम कृपा से हर घर-परिवार में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो। उन्होंने कहा कि नवरात्रि केवल धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, सांस्कृतिक धरोहर और परंपराओं को आगे बढ़ाने का अवसर भी है।
उन्होंने क्षेत्र के सभी लोगों से अपील की कि इस अवसर पर हम सब मिलकर स्वच्छता, भाईचारा और आपसी सहयोग की भावना को और मजबूत बनाएं। जनपद सदस्य ने कहा कि नवरात्रि का पर्व हमें अच्छाई पर चलने और बुराई का पराजय करने की प्रेरणा देता है।
इस अवसर पर उन्होंने विशेष रूप से माता बहनों और युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि नवरात्रि आत्मबल और आत्मविश्वास को बढ़ाने का पर्व है। समाज तभी प्रगति करेगा जब सभी एकजुट होकर सकारात्मक दिशा में कार्य करेंगे।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedFebruary 27, 2026शासकीय कर्मचारियों के लिए कैशलेस चिकित्सा की ऐतिहासिक सौगात – छत्तीसगढ़ कृषि अधिकारी संघ, बिलासपुर ने सरकार का जताया आभार”
UncategorizedFebruary 26, 2026गरियाबंद जिले में RAMP योजना अंतर्गत एक दिवसीय संवेदनशीलता कार्यक्रमों का सफल आयोजन
UncategorizedFebruary 24, 2026मजदूर एवं बच्चों को डोर टू डोर अभियान के तहतफाइलेरिया के दवाई खिलाई गई
UncategorizedFebruary 24, 2026मजदूर एवं बच्चों को डोर टू डोर अभियान के तहतफाइलेरिया के दवाई खिलाई गई
