
जगमग ज्योति सुभद्रा युवा समिति थेंहापार के तत्वाधान में महापूजा आरती का भव्य आयोजन, बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल हुए जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे
थेंहापार। जगमग ज्योति सुभद्रा युवा समिति थेंहापार के तत्वाधान में धूमधाम से महापूजा एवं आरती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों की भारी भीड़ उमड़ी और श्रद्धालु भक्तिमय माहौल में शामिल हुए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सत कली बावरे तथा विशिष्ट अतिथि दामोदर कांत (सदस्य, जिला पंचायत बिलासपुर), जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे, दुर्गा प्रसाद, जगतारण डाहिरे एवं पांडल उपस्थित रहे। अतिथियों ने आरती में शामिल होकर सुभद्रा माता से क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत चकर बेढा के सरपंच प्रतिनिधि नवीन घोष, तथा ग्रामीण युवा नेता नेत्र टंडन, सुभाष टंडन, जगदीश कुर्रे एवं सोनू कुर्रे सहित अनेक युवा सक्रिय रूप से उपस्थित रहे और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया।
धार्मिक आयोजन के साथ ही विद्यार्थियों की प्रतिभा को संवारने के उद्देश्य से ग्राम के सर्वश्रेष्ठ अंक हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल और शिल्ड देकर सम्मानित किया गया।
मंच संचालन मनीष टंडन ने किया, जिन्होंने पूरे कार्यक्रम को व्यवस्थित और सुचारू रूप से संपन्न करवाया।
जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे का उद्बोधनइस अवसर पर जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे ने अपने उद्बोधन में कहा कि – “सुभद्रा माता की कृपा से ही हमारे क्षेत्र में शांति, समृद्धि और भाईचारे का वातावरण बना रहता है। ऐसे धार्मिक आयोजन न केवल आस्था को मजबूत करते हैं, बल्कि समाज में एकजुटता और संस्कृति के संरक्षण का भी माध्यम बनते हैं। समिति द्वारा विद्यार्थियों का सम्मान करना अत्यंत सराहनीय कदम है, इससे बच्चों का मनोबल बढ़ेगा और वे शिक्षा के क्षेत्र में और भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे। हम सबको मिलकर शिक्षा, संस्कृति और समाज सेवा को आगे बढ़ाना है।”पूजा-अर्चना के बाद सामूहिक आरती का आयोजन हुआ, जिसमें उपस्थित भक्तों ने सुभद्रा माता के जयकारे लगाए और वातावरण भक्तिमय हो गया। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि यह आयोजन समाज में धार्मिक आस्था को मजबूत करने और एकता का संदेश देने के उद्देश्य से किया गया है।कार्यक्रम के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें सभी ग्रामीण श्रद्धालुओं ने भाग लिया। आयोजन की सफलता पर समितिपदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 27, 2026जांच रिपोर्ट में सामने आई ओखर गौधाम में पशुओं की मौत की स्थिति
UncategorizedAugust 27, 2026जिला मुंगेली के थाना पथरिया क्षेत्र के ग्राम सेंदरी मे
UncategorizedAugust 27, 2026जिला मुंगेली के थाना पथरिया क्षेत्र के ग्राम सेंदरी मे
UncategorizedAugust 26, 2026पुलिस अधीक्षक रजनीश सिंह के दिशानिर्देशों में
