
मल्हार। जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे ने अपने जन्मदिन के अवसर पर परघनिया बाबा मंदिर पहुँचकर विधिवत पूजा-अर्चना कर माथा टेका। इस दौरान उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों की सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना ईश्वर से की।
पूजा-अर्चना के समय मंदिर प्रांगण में श्रद्धा और भक्ति का विशेष वातावरण देखने को मिला। बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित होकर ज्वाला बंजारे को जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं। सभी ने मिलकर उनके दीर्घायु और समाज की निरंतर प्रगति की कामना की।
ज्वाला बंजारे ने इस अवसर पर कहा कि परघनिया बाबा का आशीर्वाद ही जीवन की सच्ची शक्ति है। समाज की सेवा करना और क्षेत्र की समस्याओं का समाधान ही उनका मुख्य संकल्प है।
मंदिर परिसर में आयोजित इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने जनपद सदस्य के कार्यों और सेवाभाव की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी और मंगलकामनाएँ प्रेषित कीं।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedJune 17, 2026पचपेड़ी थाना प्रभारी को छत्तीसगढ़ पत्रकार संघ मस्तूरी के पत्रकार साथियो ने बधाई दी
UncategorizedJune 17, 2026पचपेड़ी थाना प्रभारी से छत्तीसगढ़ पत्रकार संघ मस्तूरी के पत्रकार साथियो ने मुलाक़ात कर बधाई दी
UncategorizedJune 10, 2026संगठन छोड़ चुके साथियों की वापसी मुश्किल
UncategorizedJune 10, 2026संगठन छोड़ चुके साथियों की वापसी मुश्किल
