

मस्तूरी। जनपद क्षेत्र के पचपेड़ी में नई शराब दुकानें खुलने से जगह को लेकर विवाद और विरोध होना शुरू हो गया हैं। लोगों का कहना है इस जगह पर शराब दुकान खुलने से अपराध और नशे की समस्या बढ़ सकती है, और खासकर स्कूली बच्चों के लिए खतरा पैदा हो सकता है।बता दें की पचपेड़ी में खुलने वाले देसी मदिरा कंपोजिट दुकान में बड़ा गड़बड़ी सामने आया है,अब इसे विभाग की लापरवाही कहे या फिर राजस्व विभाग की उदासीनता जिसके वजह से खुलने वाले देसी मदिरा कंपोजिट दुकान में शिकवा शिकायत की दौर शुरू हो गया है, पचपेड़ी के ग्रामीणों ने बिलासपुर कलेक्टर एवं अतिरिक्त कलेक्टर को लिखित में ज्ञापन सौंपते हुए बताया है कि विभाग ने जिस जगह को मदिरा दुकान के लिए चयनित किया है वह जगह शासकीय भूमि पर बेजा कब्जा कर बनाया हुआ है,जब शराब दुकान खोलने की जो निविदा में फॉर्म के साथ कागजात जमा किया गया है उसमें किसी निजी जमीन का नक्शा खसरा b1 लगाया गया है। और अब विभाग बिना किसी छान बिन किए उक्त बेजा कब्ज की भूमि पर दुकान की शुभारंभ करने की तैयारी में है। साथ ही ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया है जिस जगह पर शराब की नई दुकान खोली जा रही है वह बसाहट एरिया है, और पास ही में कन्या छात्रावास है,और बिजली विभाग के कार्यलय सहित अंबेडकर जी की प्रतिमा भी वही पास में स्थित है जहां पर प्रतिवर्ष बड़े-बड़े कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाता है ऐसे में शराब दुकान नजदीक होने की वजह से वहां की व्यवस्था में बाधा उत्पन्न होगी साथ ही आवा गमन करने वाले छात्र-छात्राओं को भी कई सारी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। इन सभी समस्याओं को ध्यान आकर्षण करते हुए ग्रामीणों ने तत्काल उस जगह में खुलने वाले शराब दुकान को दूसरे जगह पर खोलने एवं जिस स्थान का नक्शा खसरा b1 जमा कर शासन को नई दुकान खोलने की जगह दी गई है, उसे छानबीन करते हुए सही जगह पर नई दुकान खोलने की ग्रामीणों ने मांग की।
➡️वही इस मामले में पचपेड़ी तहसीलदार नीलम पिस्दा ने जानकारी देते हुए बताया कि शिकायत उन्हें अभी तक प्राप्त नहीं हुई है। अगर शिकायत प्राप्त होती है तो निश्चित ही उचित कार्यवाही की जाएगी।
➡️ आबकारी निरीक्षक ऐश्वर्या मिंझ ने जानकारी देते हुए बताया कि पचपेड़ी में नए शराब दुकान खोलने की प्रक्रिया अभी पूर्ण रूप से पुरी नहीं हुई है। ग्रामीणों द्वारा जो शिकायत कि गई है उसका राजस्व विभाग द्वारा निरीक्षण करवा कर सही जगह पर नई दुकान खोलने की तैयारी की जाएगी।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedOctober 26, 2026पचपेड़ी क्षेत्र में कुकुरमुत्ता फूल के जैसे सक्रिय हो चुके हैं लेवर दलाल , जम करा रहें हैं मजदूरों का पलायन, निगरानी व्यवस्था पर उठे सवाल..।
UncategorizedOctober 23, 2026कृषि उत्पादन आयुक्त श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी की अध्यक्षता में कृषि एवं संबद्ध विभागों की संभागीय बैठक सम्पन्न
UncategorizedOctober 15, 2026
UncategorizedOctober 12, 2026समस्याओं का समाधान खोजने युवाओं को नवाचार के लिए किया प्रेरित
