
ग्राम बूढ़ीखार में संचालित उज्ज्वल भविष्य निःशुल्क कोचिंग सेंटर आज ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का केंद्र बन गया है।
जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे के मार्गदर्शन और निरंतर प्रयासों से यह कोचिंग सेंटर विद्यार्थियों को निःशुल्क शिक्षा, मार्गदर्शन और प्रोत्साहन प्रदान कर रहा है।
केंद्र के शिक्षक अमित कुमार कैवर्त अपनी उत्कृष्ट शिक्षण शैली, सरल भाषा और समर्पण के लिए विशेष रूप से सराहे जा रहे हैं।
उनकी शानदार कक्षाओं से विद्यार्थियों में गणित और अंग्रेज़ी विषय के प्रति नई रुचि और आत्मविश्वास बढ़ा है।
ग्रामीण अभिभावकों ने बताया कि इस कोचिंग सेंटर की बदौलत अब गाँव के बच्चे भी अपने सपनों को साकार करने की राह पर हैं।
जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे ने कहा — “गाँव के हर बच्चे तक शिक्षा पहुँचाना हमारा संकल्प है, और ऐसे समर्पित शिक्षकों के सहयोग से यह लक्ष्य अवश्य पूरा होगा।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedApril 18, 2026भीषण गर्मी में बिजली संकट से उबाल, 19 अप्रैल को सब स्टेशन मल्हार में बड़ा प्रदर्शन
UncategorizedApril 16, 2026कलेक्टर के प्रतिबंध के बावजूद मस्तूरी में धड़ल्ले से अवैध बोर खनन, मस्तूरी के जवाबदार अधिकारियों पर उठे रहे सवाल..?
UncategorizedApril 15, 2026ड़ कृष्णमूर्ति बांधी के द्वारा ग्राम पंचायत सुकुलकारी में नवीन धान मंडी का उद्घाटन किया गया
UncategorizedApril 15, 2026डी कृष्णमूर्ति बांधी के द्वारा ग्राम पंचायत सुकुलकारी में नवीन धान मंडी का उद्घाटन किया गया
